बिसौली में चार्ज होते मोबाइल में करंट उतरने से बात करते हुए किशोर की मौत हो गई परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना बिसौली के गांव हत्सा का है। हत्सा के रहने वाले नीटू शर्मा का इकलौता पुत्र सत्यम शर्मा का एप्पल का मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। उसके हाथ में स्मार्ट वाच भी बंधी हुई थी। इसी समय किसी का अचानक फोन आ गया। चार्जिंग के दौरान ही सत्यम ने फोन रिसीव कर लिया। फोन रिसीव करते ही फोन में करंट आ गया। करंट का झटका इतनी तेज था कि एक दम ही किशोर सत्यम जमीन पर गिर गया।
READ MORE ==मुंडिया में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
यह घटना नीटू शर्मा के खाली पडे मकान में हुई थी। जैसे ही सत्यम जमीन पर गिरा उसके साथ खेल रहे उसके दोस्तों ने चीख पुकार मचा दी। सत्यम का शरीर काला पड गया। कुछ लोगों का कहना है कि सत्यम के मोबाइल में करंट उतरने के बाद उसकी स्मार्ट वाच में भी कुछ रिएक्शन हुआ जिस कारण से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बावजूद भी परिवार वाले सत्यम को लेकर बिसौली नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एप्पल जैसे बांडेड मोबाइल में करंट उतरना व उससे मौत होना नगर व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
READ MORE ==बदायूं में हेड सिपाही ने तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया