मस्जिद पर चढकर जय श्रीराम के नारे लगाकर, लहरा दिया भगवा

0
583

दो अप्रेल को राम कलश यात्रा निकल रही थी इसी समय रास्ते में मस्जिद आई मस्जिद देखते ही कुछ शरारती युवक मस्जिद में घुस गए व मस्जिद की छत पर चढकर भगवा लहरा दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया हैं।
मामला यूपी के गाजीपुर Gazipur  जिले के थाना गहमर Gahmar के गांव गहमर का है। यहां पर प्रत्येक साल नवसंवत्सर के मौके पर राम कलश यात्रा निकाली जाती है। जिसमें गांव के अधिकांश स्त्री व पुरूष भाग लेते हैं। इस बार भी बीती 2 अपे्रल को राम कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी के बीच कुछ शरारती युवक मस्जिद में घुसकर मस्जिद पर चढ गए। इन युवकों ने मस्जिद पर चढकर भगवा झंडा लहरा दिया।

अवश्य पढें   भाजपा 42 साल में जीरो से लेकर हीरो तक का सफर

इसके साथ ही इन युवकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस मामले का वीडियो वायरल हो गयां जब वीडियो वायरल हुआ तब सपा नेताओं ने पुलिस से मामला संज्ञान में लेकर कारवाई करने की मांग की। इस मामले में थाना गहमर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो को देखा जा रहा है आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बारे में एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गांव में माहौल शांति पूर्ण है। गांव में पुलिस तैनात है।

अवश्य पढें  बदायूं के रफत ने किया बरेली में लव जिहाद

(Visited 463 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here