मुख्तार के बेटे अफजाल अंसारी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

0
861

मुख्तार अंसारी के बेटे व विधायक अफजाल अंसारी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने धाराऐं बढा दी हैं। जिससे अंसारी की समस्या बढना लगभग तय महसूस हो रहा है।
यहां बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटे अफजाल अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान बीती 3 मार्च को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं अखिलेश भैया से कहकर आया हूं कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी का छह महीने तक ट्रांसफर नहीं होगा, पहले सबका यहीं रहकर हिसाब किताब होगा। उसके बाद ट्रांसफर किया जाएगा। सबको अपना हिसाब यहीं देना होगा। इस मामले में पुलिस ने 171 एफ, व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने अब मुकदमे की विवेचना करते हुए धारा 186, 189, 153ए एवं धारा 120 बी बढा दी है।
इन धाराओं के बढने से अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढने की पूरी संभावना है। अफजाल अंसारी मऊ सदर सीट से सुभासपा सपा गठबंधन से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। उनके इसी दौरान बीते 3 मार्च को दिए गए विवादित बयान के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब सरकार दोबारा से भाजपा की बन गई है। पुलिस के इस कदम से महसूस हो रहा है कि अब पुलिस अफजाल अंसारी को किसी प्रकार से बख्शने के मूड मंे नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने अंसारी के इस विवादित बयान के अगले ही दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सूत्र यहां तब बताते हैं कि प्रशासन दोबारा से इस परिवार के साम्राज्य पर बुलडोजर चलाने के मूड में है। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए अफजाल अंसारी को 24 घंटे तक के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया था।

(Visited 405 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here