कौन हैं श्रीकांत त्यागी Srikant Tyagi भाजपा नेता या कुछ और?

0
434
श्रीकांत त्यागी srikant tyagi BJP Leader Ghaziabad

हाल ही में एक महिला के साथ अभद्रता को लेकर चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी srikant tyagi आखिर कौन हैं जिनको भाजपाई कहा जा रहा है लेकिन भाजपा उसे भाजपाई मानने को राजी नहीं है। सुरक्षा के नाम पर श्रीकांत त्यागी के पास छह सरकारी गनर एवं गाडियों के साथ एस्कार्ट भी चलता था। इस अधिकांश बडे भाजपा नेताओं के साथ उसकी फोटो बताती है िकवह भाजपा का नेता भले ना हो लेकिन वह भाजपा से जुडा हुआ अवश्य होगा अन्यथा किसी ऐरे गेरे के साथ भाजपा के बडे नेता फोटो कैसे खिंचवा सकते हैं।

READ MORE ===बदायूं: बस से उतार कर महिला कांवरिया की लूट ली इज्जत

कौन हैं श्रीकांत त्यागी srikant tyagi?
श्रीकांत त्यागी का जन्म 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के एक त्यागी परिवार में हुआ है। त्यागी की फेसबुक प्रोफाईल को अगर देखा जाए तो उसके अनुसार वह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय समन्वयक रहने के साथ ही किसान मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहा है। जबकि भाजपा त्यागी को अपना कोई भी पदाधिकारी मानने से स्पष्ट इंकार कर रही है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने कहा कि त्यागी का स्थानीय स्तर पर भाजपा से कोई भी संबंध नहीं रहा है।

READ MORE ===सपा विधायक ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भेंट किए 100 तिरंगा

श्रीकांत त्यागी srikant tyagi की राजनीति
श्रीकांत त्यागी अचानक से राजनीति में स्थापित होना शुरू हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार त्यागी साल 2012 में एक बारात में कई बाउंसरों के साथ गया था वहां मामूली कहा सुनी में उसने गोली चली थी। नोएडा के सेक्टर 24 थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
बसपा सरकार के समय बसपा नेताओं के साथ भी त्यागी के करीबी संबंध हुआ करते थे। बसपा सरकार के समय त्यागी पर खनन का भी आरोप लगा था। जब से भाजपा सरकार आई है तब से त्यागी के भाजपा से जुडे होने की बात सामने आ रही है। जबकि भाजपा त्यागी से संबंधों को नकार रही है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अमित शाह जैसे बडे नेताओं के साथ उसके फोटो होना कुछ ना कुछ तो बयां कर ही रहे हैं। जबकि विपक्षी नेता भी भाजपा के नेताओं के साथ फोटो वायरल कर रहे हैं।

READ MORE ===पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

आरोप
श्रीकांत त्यागी srikant tyagi पर आरोप है कि बीती 5 अगस्त को उसने नोएडा के सेक्टर 93 बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाईटी में एक महिला के साथ गाली गलौज किया। इसके साथ ही उसने उस महिला को धक्का भी दिया। महिला को धमकाया भी था। त्यागी पर महिला के पति के साथ मारपीट का भी आरोप लगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरी की पूरी योगी सरकार व मीडिया श्रीकांत शर्मा के पीछे पड गया।
READ MORE ===मोहर्रम पर नई परंपरा को लेकर थाना फैजगंज बेहटा में बवाल

(Visited 593 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here