सरकारी अस्पताल की लाइन में लगी महिलाओं में चप्पलबाजी हुई है। इस चप्लबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर कोई कारवाई नहीं की है। जिससे लोगों में नाराजगी है।
यहां बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद मुरादाबाद के जिला मुख्यालय का है। यहां के सरकारी अस्पताल में भारी भीड रहती है। भीड को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं रहती है।
READ MORE नगर पंचायत मुंडिया ने अपना 151 वां स्थापना दिवस मनाया
इस कारण से यहां पर इलाज के लिए आने वाले अक्सर परेशान रहते हैं। दो दिन पहले अस्पताल की लाईन में भारी भीड थी। दो महिलाओं में आपस में धक्का मुक्की को लेकर कहा सुनी हो गई। यह कहा सुनी गाली गलौज में बदल गई। कुछ देर बाद एक महिला ने दूसरी पर चप्पल निकाल ली। दोनों महिलाओं में चप्पलबाजी हुई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इन दोनों महिलाओं को आपस में बचा दिया। इसके बाद दोनों ही महिलाऐं दवाई लेकर अपने घर चली गईं। लेकिन दुख की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन ने किसी प्रकार की कोई कारवाई नहीं की। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।