बरेली में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोप में शाहरूख खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक बस में बैठकर फरार होने के प्रयास में था। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भोजीपुरा थाने के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। इसी समय शाहरूख खान नाम का एक युवक इस लडकी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस अश्लील हरकत से परेशान होकर लडकी ने विरोध किया।
Read More ==इस्लामनगर की लडकी की चंदौसी पुलिस चौकी में दहेज हत्या का आरोप, मृतका सिपाही की पुत्रवधू
तब आरोपी ने इस लडकी के साथ मारपीट की, और धमकी दी कि अगर किसी से इस बात पर कहा तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद पीडिता जब अपने घर वापस आयी तब उसने पूरी बात बताई। इसके बाद पीडिता के पिता ने थाना भोजीपुरा पहुंचकर तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान को थाने बुलाया। लेकिन शाहरूख खान को जब पकडने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किया तब शाहरूख खान घर से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भोजीपुरा में बस से जाते हुए शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में भोजीपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।
Read More ==बदायूं के मुस्लिम युवक बिहार में साधू बनकर घूमते पकडे गए