भाजपा जिलाध्यक्ष ने गंगाआरती कर मनाया जन्मदिन, बधाई

0
269

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का आज रविवार को जन्म दिन है जहां सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया वही उन्होंने अपना जन्म दिन मां गंगा के तट कछला घाट पर गंगा आरती कर अपना जन्म दिन मनाया।
यहंा बता दें कि यूपी के बदायूं जनपद के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता शाम लगभग सात बजे अपने परिजनों व इष्ट मित्रों के साथ अपना जन्म दिन मनाने नगर पंचायत कछला पर मां गंगा के तट पर पहुंचे इस अवसर पर उनके पहुंचते ही वहां मौजूद प्रकांड पंडितों ने सबसे पहले उन्हें मां गंगा का पूजन कराया इसके बाद आरती की गई। आरती के बाद सभी ने राजीव गुप्ता को बुके व उपहार देकर जन्म दिन की बधाईयां दीं।

Read More —–बिसौली की छात्रा ने किया बदायूं टाप

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमस्वरूप पाठक व क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य हरिओम पाराशरी से आर्शीवाद लिया। बिसौली से भाजपा नेता मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन ने जिलाध्यक्ष को फूलों का बुके भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष की ओर से गंगा घाट पर ही एक विशाल भंडारा भी किया गया जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, महामत्री शारदेंदु पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, डीसीबी चेयरमेन उमेश सिंह राठौर, जोगिंद्र सिंह राठौर उर्फ टीटू, सचिन मौर्य, मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन, ब्लाकप्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण, जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज शर्मा, अनुज कांत मिश्रा, मनोज वाष्र्णेय टाटा, उदित शर्मा, बिसौली जॉन डीयर एजेंसी स्वामी मनोज चौधरी शाकुल मिश्रा, भरत शर्मा, कपिल गुप्ता, सत्य पाल मिश्रा, अर्पित मिश्रा समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

READ MORE —-मोदी की मां हुईं 99 की 100 वें वर्ष में प्रवेश, मोदी ने पैर धोए

(Visited 169 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here