अद्भुत: पति की मृत्यु के 11 महीने बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म

0
507

यह बात सुनने में भले ही अजीब लग रही हो लेकिन यह सच्चाई है इस महिला ने पति की मृत्यु के 11 महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया है। जिसकी सच्चाई जानकर आप भी हैरत में पड जाऐंगंे।
मामला तेलंगाना राज्य की रहने वाली एक महिला का है। इस महिला को बच्चे नहीं हो पा रहे थे। इसलिए पति पत्नी दोनों ने निर्णय लिया कि हम लोग आईवीएफ विधि से बच्चे को जन्म देंगे। इसके बाद पति व पत्नी ने डाक्टर की सलाह से प्रजनन केंद्र में महिला के अंडे व पति के शुक्राणु को एकत्र करके भू्रण बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। भ्रूण तैयार होने के बाद जैसे ही भ्रूण को महिला के अंदर स्थापित करना था उसी समय अचानक ही पति पत्नी दोनों को कोरोना हो गया। जिसमें पत्नी तो बीमारी से ठीक हो गई लेकिन पति की मृत्यु हो गई।

Read More……  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले एमएलसी वागीश पाठक

इसके सामान्य होने के बाद पत्नी ने पुनः डाक्टरों से आईवीएफ प्रोसेस पूरा करने का आग्रह किया लेकिन डाक्टरों ने प्रोसेस करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि नियमानुसार इस प्रक्रिया के लिए पति पत्नी दोनों की सहमति आवश्यक है। चूंकि पति की मृत्यु हो चुकी है इसलिए पति की सहमति नहीं मिल सकती थी। इससे परेशान होकर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया महिला का कहना था वह अपने पति की यादों को संजो कर रखना चाहती है इसलिए उसे आईवीएफ प्रोसेस को पूरा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। पत्नी का दर्द सुनकर न्यायालय ने महिला के पक्ष में फैसला सुना दिया। कानूनी जंग जीतने के बाद महिला को आईवीएफ विधि से गर्भवती किया गया। इसके बाद महिला ने बीती 22 मार्च को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला का पति जीवित नहीं है लेकिन पूरा परिवार फिर भी खुश है। महिला का कहना है कि पूरा परिवार का सहयोग मिला अन्यथा इस प्रक्रिया को पूर्ण कर पाना संभव नहीं था।

Read More……

(Visited 377 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here