सपा विधायक शिवपाल हुए रामभक्त अयोध्या जाऐंगे, लेंगे बडा फैसला

0
404

समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव Shivpal Yadav रामभक्त हो गए हैं। वह जल्द ही अयोध्या जाऐंगे। इस बात की जानकारी स्वयं शिवपाल ंिसह यादव ने दी। इसके बाद वह कोई बडा फैसला लेंगे।
यहां बता दें कि शिवपाल सिंह यादवShivpal Yadav इस समय सपा से नाराज चल रहे हैं हाल ही मैं उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोलो किया था। इसके बाद से राजनैतिक चर्चाऐं तेज हो गई हैं। इसके बाद दो दिन पहले शिवपाल सिंह यादवShivpal Yadav ने ट्वीटर पर ही रामचरित मानस की एक चैपाई पोस्ट करते हुए भगवान राम को परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे अच्छा स्कूल बताया था। उन्होंने अपनी चैपाई ’’ प्रातकाल उठि के रघुनाथा, मातु पिता गुरू नावहिं माथा। आयसु मागि करहिं पुर काजा, देख चरित हरषहिं मन राजा।।

यह भी पढेंभाजपा का झंडा लगाया तो आखें फोडकर गर्दन काट दूंगा, मुकदमा दर्ज

उनके इस ट्वीट की भी राजनैतिक गलियारों में तेजी से चर्चा हो रही है। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव Shivpal Yadav से पूंछे जाने पर उन्होंने कहा था कि अयोध्या Ayodhya जाकर हनुमान गढी के दर्शन तो करना ही है। इसलिए अयोध्या भी जाना है। उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह कब जाऐंगे। शिवपाल सिंह यादव के हाल ही के क्रिया कलापों से लोग उनकी भाजपा में जाने की संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं। उनसे जब यह पूंछा गया कि आगे की क्या रणनीति है तब शिवपाल यादव ने कहा कि नवरात्र के बाद कोई फैसला लूंगा।
जब से सपा ने Shivpal Yadavको विधयक दल की बैठक में नही बुलाया गया तब से नाराज हैं। इस बात के बाद शिवपाल सिंह यादव बुलाने के बाद भी सपा गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद वह दिल्ली में अमित शाह से मिलने गए थे। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव Shivpal Yadav ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की थी। अब यह चैपाई व अयोध्या जाने की कहना कई तरह की राजनैतिक चर्चाओं को बल दे रहा है।

यह भी पढें संघमित्रा मौर्य ने संसद में पूंछा गलत सवाल सभापति ने टोका

मधु का पांचवां बच्चा नाम या मजाक

(Visited 204 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here