न्यूईयर पार्टी में नशे में धुत लडकी से होटलकर्मी ने किया रेप

0
143
बदायूं में हेड सिपाही

न्यूईयर पार्टी में नशे में धुत लडकी से होटलकर्मी ने रेप किया है। पीडिता का नशा उतरने के बाद सुबह अस्त व्यस्त कपडे व चादर पर खून देखने के बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला यूपी के गाजियाबाद का है। यहां के वसुंधरा इलाके की रहने वाली एक लडकी अपने दोस्तों के साथ न्यूईयर पार्टी करने लिंक रोड थाना स्थित एलिगेंट होटल गई थी। यहां सभी ने तीन कमरे होटल के बुक कराए थे। इसके बाद सभी दोस्त पार्टी करने चले गए। 29 वर्षीय इस लडकी का आरोप है कि पार्टी करने के बाद वह बहुत नशे में थी। इसके बाद लडकी सोने के लिए अपने कमरे 113 में सोने के लिए आ गई। बाकी दोस्त अपने कमरे में चले गए। इस लडकी का आरोप है कि जब वह सुबह जागी तब उसने देखा कि उसके शरीर पर कपडे नहीं हैं।

READ MORE ==बिसौली में सातवीं की नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार

शारीरिक स्थिति भी ठीक नहीं है। चादर पर खून के निशान हैं। उसने बताया कि न्यूईयर पार्टी में नशे की हालत में उसे याद है कि एक स्वेट शर्ट पहने एक लडका उसके साथ लेटा है व गलत काम कर रहा है। लडकी जागने से पहले वह भाग गया। इसके बाद लडकी ने पडोस के कमरे में सो रहे दोस्तों को बुलाया और उन्हें पूरी कहानी बताई। दोस्त जब मामले को लेकर होटल के रिसेप्शन पर गए तब बताया गया कि होटल के सीसीटीवी खराब हैं। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा किया। आरोपी की पहचान होटल कर्मी सुबोध के रूप में हुई। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी सुबोध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीडिता के कपडे व होटल की चादर भी अपने कब्जे में ले ली है।

READ MORE ==बिसौली के हत्सा की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट

(Visited 402 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here