सिनोद शाक्य सपा के एमएलसी प्रत्याशी घोषित

0
772

स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी की सूची आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी कर दी। इस सूची में पूर्व विधायक दातागंज सिनोद कुमार शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनके प्रत्याशी घोषित होते ही सपा नेता व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।
यहंा बता दें कि इस बात का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा था कि सिनोद कुमार शाक्य ही समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी होगें। क्योंकि वह दातागंज से विधानसभा का टिकिट भी मांग रहे थे लेकिन सपा ने शाक्य की बजाए कैप्टन अर्जुन को विधानसभा चुनाव लडाया था।
महत्वपूर्ण यह है कि अब यह चुनाव सपा व भाजपा में आमने सामने ही होगा। भाजपा वागीश पाठक को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को सिनोद कुमार शाक्य सपा के पूर्व सांसद व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाई धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में नामांकन करेंगे। आमने सामने की इस टक्कर में ऊंट किसी करवट बैठेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे यह चुनाव धन का चुनाव बताया जाता है जिसमें भाजपा प्रत्याशी बहुत आगे बताए जाते हैं। वह बडे उद्योगपति हैं।

(Visited 288 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here