बरेली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर लाश फेंक दी थी। लाश मिलने पर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी व प्रेमी के एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यहां बता दें कि पूरा मामला जनपद बरेली के थाना कैंट के गांव कांधरपुर का है। यहां के रहने वाले रोहित पत्नी आरती के साथ सुख चैन से रह रहा था। अचानक ही फेसबुक पर आरती की दोस्ती अनुज से हो गई। यह देास्ती कब नाजायज संबंधों में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। भले ही लोग इसे प्रेम कहते हों लेकिन मैं इस मामले को प्रेम नहीं कह सकता हूं। इसके बाद आरती अपने नाजायज प्रेमी से मिलने लगी। इसकी जानकारी जैसे ही रोहित को लगी रोहित ने लगातार रोकने का प्रयास किया था। लेकिन आरती ने अनुज से मिलने से मना तो किया लेकिन आरती छिप छिप कर अनुज से मिलती रही। जब रोहित ने आरती से मिलने पर ज्यादा रोक लगाई तब आरती ने अनुज से इस बात की शिकायत की। अनुज व आरती ने मिलकर रोहित को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया।
Read More ==बदायूं से कानपुर पुलिस ने लडकियों को बेचेने वाले गिरोह पकडा
अनुज ने अपने इस कार्य के लिए अपने एक अन्य दोस्त विवेक को भी शामिल कर लिया। इसके बाद दो दिन पहले आरती ने अनुज व विवेक को घर बुला लिया था। रोहित भी घर पर ही था। मुर्गा बनाया गया इसके बाद शराब भी पी गई। शराब के नशे में अनुज व विवेक ने रोहित की गला दबा कर दी। लेकिन दोनों को हत्या का भरोसा नहीं हुआ तब हंसिए से रोहित का गला काट दिया। इसके बाद लाश को मोटरसाईकिल पर बिठाकर सडक के किनारे फेंक दिया। लाश को अचानक ही किसी व्यक्ति ने देख लिया। लाश की पहचान कांधरपुर के रहने वाले रोहित के रूप में हुई। इसके बाद रोहित की पत्नी का ड्रामा देखने लायक था। वह चीख चीख कर रो रही थी। बिना किसी रंजिश पर हत्या की जांच पर जब पुलिस ने रोहित की पत्नी की काल डिटेख खंगाली तब उसकी सबसे ज्यादा काल भुता निवासी अनुज पटेल के पास निकली। पुलिस ने अनुज व विवेक को गिरफ्तार करने के बाद आरती को भी हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद जब आरती से पूंछतांछ की गई तब तीनों ने घटना को स्वीकार कर लिया। बरेली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या में पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
Read More ==बदायूं में किन्नरों ने युवक को बेहोश कर प्राईवेट पार्ट काटा