सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया

0
402

यूपी के बरली Bareilly जिले के भोजीपुरा Bhojipura विधानसभा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम Shajil Islam के पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण की एक टीम ने बुलडोजर चला दिया। यह वही शहजिल इस्लाम Shajil Islam हैं इन्होंने बयान दिया था कि हमारी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी। जिसके बाद अचानक ही चर्चा में आए थे। जिससे पेट्रोल पंप का बडा हिस्सा ध्वस्त हो गया। बुलडोजर चलते समय लोग पेट्रोल डीजल भरवा रहे थे।
यहां बता दें कि शहजिल इस्लाम Shajil IsLAM भोजीपुरा Bhojipura से सपा के विधायक हैं। इनका परसाखेडा Parsakheda में एक पेट्रोल पंप है। बरेली विकास प्राधिकरण BDA का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराए हुए बनाया गया है। इसके लिए पेट्रोल पंप स्वामी को नोटिस जारी किया गया। पेट्रोल पंप के द्वारा अभी तक बरेली विकास प्राधिकरण से अभी तक एनओसी भी नहीं ली गई है। पेट्रोल पंप स्वामी के द्वारा ना तो नोटिस का कोई संतोषजनक जबाव ही दिया है और ना ही पेट्रोल पंप हटाया गया है। इसलिए आज बरेली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और उसने निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया है। अवश्य पढें   नौ पतियों का पति आर्थर अभी दो और शादी करेगा
यहां गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले सपा विधायक शहजिल इस्लाम Shajil Islam ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अब समाजवादी पार्टी के पास भी पर्याप्त विधायक हैं। अब हम नहीं दबेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया था। इसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहजिल इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  अवश्य पढें योगी सरकार का प्रस्ताव बदायूं का नाम होगा वेदमऊ
पेट्रोल पंप के गिराने के मामले में बीडीए के वीसी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए हुए बनाया गया है। इसके लिए पहले ही नेाटिस जारी किया गया था। ध्वस्तीकरण के भी आदेश जारी कर दिए गए थे। इसलिए आज इसे ध्वस्त किया गया है।

अवश्य पढें  बदायूं में हत्यारोपी को फांसी की सजा

(Visited 568 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here