बिसौली: मनीष कुमार होंगे के नए सिविल जज

0
610
Civil judge bisauli

बिसौली की सिविल जज जूडि नगमा खान के स्थानांतरण से खाली हुए पद पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मनीष कुमार को बिसौली भेजा है। वह चार जुलाई के बाद किसी भी दिन अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
यहंा बता दे कि यूपी के बदायूं जनपद के बाहय न्यायालय सिविल जज जूडि बिसौली के पद पर तैनात पीठासीन अधिकारी नगमा खान का स्थानांतरण उच्च न्यायालय ने गोरख पुर कर दिया है। शनिवार को सिविल बार ऐसोसिएशन के द्वारा उनका विदाई समारोह भी कर दिया गया। उनका स्थान लेने के लिए आजमगढ में अतिरिक्त सिविल जज जू0डि0 के पद पर तैनात पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार को सिविल जज जू0डि0 बिसौली के पद पर भेजा गया है। वह चार जुलाई को आजमगढ में अपने पद अतिरिक्त सिविल जज जू0डि0 का चार्ज छोड देंगे।

Read More ===बार एवं बेंच एक दूसरे के पूरक हैं: नगमा खान

इसके बाद वह किसी भी दिन बिसौली आकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। मनीष कुमार ने वर्ष 2005 में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 207 प्रथम श्रेणी में पास की। श्री कुमार ने बीएससी 2010 में द्वितीय श्रेणी में किया है। इसके बाद 2015 में एलएलबी व 2017 में एलएलएम प्रथम श्रेणी में किया हैं। श्री कुमार ने छह जुलाई 2018 को अतिरिक्त सिविल जज जूडि के पद पर पहली तैनाती पाई। इसके बाद बिसौली उनका द्वितीय तैनाती स्थल होगा। श्री कुमार की नियुक्ति पर सिविल बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Read More ===एकनाथ शिंदे शिवसेना से निष्काशित किया

(Visited 992 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here