बदायूं के युवकों ने जुए में जीत ली बरेली की बहू

0
336

बरेली Bareilly का एक आदमी अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। जीतने वाले उसे लेकर अपने घर बदायूं Badaun जिले के कुंवरगांव ले आए। महिला ने जैसे तैसे महिीला हेल्पलाइन से संपर्क कर छूट कर अपने घर पहुंची है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यहां बता दें कि बरेली Bareilly शहर के मोहल्ला सुभाषनगर का एक युवक लम्बे समय से जुआ खेलने का आदी है। उसने घर का सारा सामान बेच दिया। कुछ भी नहीं बचा तब इस आदमी ने अपनी पत्नी को भी जुए के दांव पर लगा दिया। जुए में वह पत्नी को हार गया। कुंवरगांव के रहने वालों ने पत्नी को जीत लिया। जीतने वाले बदायूं Badaun के युवक जीती गई महिला को लेकर अपने घर आ गए। इसके बाद महिला को बंधक बना लिया। महिला जैसे तैसे किसी प्रकार से महिला हेल्पलाइन से संपर्क करने में सफल रही। महिला हेल्पलाइन की टीम जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ महिला को छुडाने पहुंची। टीम व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बंधक महिला को बंधक मुक्त कराया।

यह अवश्य पढें  आसिफ, रोहित बनकर और रहने लगा हिन्दू परिवार में, गिरफ्तार

इसके बाद महिला हेल्पलाइन की टीम महिला को लेकर एसएसपी बरेली के कार्यालय लेकर आ गई। जहां पर महिला व उसके पति की काउंसलिंग कराई गई। महिला का आरोप है कि उसक पति उसके साथ लम्बे समय से अत्याचार कर रहा है। वह बच्चों से भी भीख मंगवाने की धमकी देता है। महिला का आरोप यह भी है उसे जीतकर ले जाने वाले लोग उससे वेश्यावृति कराना चाहते थे। इसलिए उसे बंधक बनाए हुए थे। इस बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरा अहिरवार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसे मुक्त करा दिया गया है। दोनों की काउंसलिंग की गई थी। मगर दोनों में समझौता नहीं हुआ। महिला की शिकायत पर पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मगर जिस्म का सौदा करने की बात सामने नहीं आई है। उसका पति प्रताडित कर रहा था।

यह अवश्य पढें   शफीकुर्ररहमान वर्क: बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब जरूरी

सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया

(Visited 645 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here