पुलिस ने पत्रकारों को नंगा कर जलील किया, फोटो खिंचवाए

0
617
kanishk tiwari

फोटो में दिखाए गए यह सामान्य लोग नहीं हैं बल्कि यू ट्यूब चैनल UTUBE chenal Reporter के पत्रकार है। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक नेता के कहने पर इनका यह हाल किया है इसे बाद मीडिया व राजनैतिक जगत में हडकंप मचा हुआ है।
भडास फोर मीडिया डाट काम की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश MP में भाजपा के एक विधायक हैं केदारनाथ शुक्ला वह इन पत्रकारों से नाराज हैं। उन्होंने अपने यहां के सीधी SIDHI थाना पुलिस ने यह हाल किया है। इन्हीं विधायक के कहने पर थाना पुलिस ने इन पत्रकारों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इन सभी पत्रकारों को अर्धनग्न किया। इसके बाद पुलिस ने केवल अंडरवियर पहने हुए ही इनका फोटो सेशन कराया।

यह अवश्य पढेंसपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया

सूत्र यह भी बताते हैं कि इनका इसी अवस्था में जुलूस भी निकाला गया था। इनमें से एक बांऐ दाडी वाले खडे हैं यह यूटयूब चेनल के पत्रकार कनिष्क तिवारी Kanishk Tiwari हैं। इनके यू ट्यूब चेनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके साथ ही कनिष्क तिवारी न्यूज नेशन चेनल के भी पत्रकार हैं। बाकी अन्य भी अपने अपने यूट्यूब चेनल UTUBE chenal Reporter के पत्रकार हैं। ज्ञात सूत्रों के अनुसार इन सभी पत्रकारों ने विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ खबरें लोगों को दिखाई हैं। इन खबरों से विधायक नाराज हो गए। उनके ही इशारे पर सीधी थाना पुलिस ने इन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। यह अवश्य पढें नौ पत्नियों का पति आर्थर अभी दो और शादी करेगा
पुलिस का आरोप है कि यह लोग फर्जी आईडी से भाजपा सरकार व विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ खबरें चलाते हैं। इस कारण से इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा बवाल पत्रकारों के अर्धनग्न फोटो के वायरल होने से मचा हुआ है। इस फोटो से पूरा का पूरा मीडिया जगत ही स्तब्ध है। इसके साथ ही अलग अलग जगहों के पत्रकारों द्वारा अलग अलग तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। एक टिप्पणीकार ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने गजब कारनामा कर दिखाया पुलिस यूट्यूब पत्रकारों को पकड कर थाने लाई फिर उन्हें अर्धनग्न करके उनका फोटो सेशन किया। मतलब मध्यप्रदेश तो हमारे यूपी से बहुत पीछे है। हमारे यहां तो मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को सीधे जेल भेज दिया जाता है। एमपी पुलिस को यूपी पुलिस से सीखना चाहिए।

यह अवश्य पढें   थाने की वसूली सूची इंटरनेट पर वायरल, हडकंप

(Visited 1,215 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here