आबिद रजा : आम्फो साईकिल खर्राटे भर रही है

0
760
badaun former mla

विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था कि ’’ओम्फो साईकिल धर्राटे काट रही है’’। लेकिन पूर्व विधायक आविद रजा ने इसी वायरल वीडियो के माध्यम से टिप्पणी करते हुए कहा है कि ’’ ओम्फो साईकिल खर्राटे भर रही है’’ उनकी यह टिप्पणी भी खूब वायरल हो रही है।
यहां बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले ही आविद रजा की समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से संबंधों में तल्खी आ गई थी। इसके बाद भी 2017 विधानसभा चुनाव में सपा नेता आजम खां के करीबी संबंधों के चलते पूर्व विधायक आविद रजा को टिकिट मिला था। इसके कुछ दिन बाद ही संबंध फिर खराब हो गए। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आविद रजा कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद भी धर्मेंद्र यादव पर आविद रजा की टिप्पणियां चलती रहीं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी आविद रजा समाजवादी पार्टी से टिकिट की मांग कर रहे थें। इसके साथ ही वह सपा के प्रबल दावेदारों में भी माने जा रहे थे। अंतिम समय में टिकिट हाजी रहीस को दे दिया गया। इसके बाद से आविद रजा समाजवादी पार्टी से नाराज हो गए थे इसके बाद आविद रजा ने अधिकांश गैर सपाई मुस्लिम प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाऐं करके सपा को झटका देने का पूरा प्रयास किया थां।ex mla badaun
उन्होंने पूरे प्रदेश में सपा के विरोध में जनसभाऐ की थीं। इसके बाद भी आविद रजा समाजवादी पार्टी या धर्मेंद्र यादव पर अक्सर टिप्पणी करते रहते हैं। अभी हाल ही में चल रहे एमएलसी चुनाव से पहले भी आविद रजा ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव स्वयं यह चुनाव लडें तब उन्हें पता चलेगा। इसके बाद अचानक से हुए घटनाक्रम के बाद सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने सपा एमएलसी प्रत्याशी पद से अपना नामांकन वापस ले लिया, और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद रविवार को उनकी टिप्पणी ओम्फो साईकिल खर्राटे भर रही है’’ को एमएलसी प्रत्याशी के मैदान से हटने के बाद सपा की हुई फजीहत के घटनाक्रम से ही जोडकर देखा जा रहा है, और उनके समर्थक उनकी इस टिप्पणी को खूब वायरल कर रहे हैं।

(Visited 347 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here