100 करोड की ठगी करने वाले ठग गिरफ्तार

0
602

फ्लेट खरीद के मामले में 100 करोड की ठगी करने वालों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अक्षय जैन व प्रतीक जैन हैं। यहां बता दें कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कई फर्जी कंपनी बना रखी थीं। यह उस फर्जी कंपनी में लोगों को फ्लेट दिखाते थे। इसके लिए फर्जी नक्शे भी बने हुए थे। इसी नक्शे व फ्लेट के आधार पर लोगों को संपर्क कर ऊंची ब्याज दरांे का लालच देकर इंवेस्ट को कहते थे। जो भी आदमी आश्वस्त हो जाता था। वह इन लोगों को इंवेस्टमेंट की राशि दे देता था।
जब लेागांे को इनकी ठगी का पता लगा तब शिकायते शुरू कीं। इन लोगांे के खिलाफ 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 100 करोड से अधिक की ठगी के बाद यह दोनों आरोपी दुबई भागने की जुगाड में थे लेकिन पुलिस की पकड में आ जाने के कारण इनका मंसूबा धरा रह गया। पुलिस इनके पास से संयुक्त अरब अमीरात की एक सोफ्ट वेयर ट्रेडिंग कंपनी में नोकरी का अथोरिटी लेटर व वहां का सिटीजन रेजीडेंट कार्ड बरामद हुआ है।
इस बारे में पुलिस ने बताया कि यह लोग लम्बे समय से लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लेकिन पुलिस की पकड में नहीं आ पा रहे थे। इन आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए ऐसी दर्जनों फर्जी कंपनियां बना रखी थीं। जिनके आधार पर लोगों को इंवेस्ट के लिए प्रेरित करते थे। लोग इनके झांसे में फंस जाते थे इसके बाद यह उनसे रकम ठग लेते थे। इन लोगों के द्वारा अब तब 100 करोड से अधिक की ठगी के मामले सामने आए हैं। अगर यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते तो दुबई भाग जाते।

(Visited 101 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here