यूपी चुनाव 2022: फिर एक बार योगी सरकार, बदायूं में 3 भाजपा व 3 सपा

0
750
CM Yogi Adityanath ------Photo Social Media

यूपी चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं जिसके अनुसार फिर से भाजपा सरकार बन गई हैं। अब केवल सरकार बनने की औपचारिकता शेष रह गई है। भाजपा ने 403 विधानसभाओं में से 270 पर जीत दर्ज की है। परिणाम जैसे ही सुबह सुबह आने शुरू हुए तभी से भाजपा ने बढत बनानी शुरू कर दी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इस पोस्टल बैलट की गिनती में ही बीजेपी ने अपनी बढत बढानी शुरू कर दी। इसके बाद पूरे दिन बीजेपी कहीं से भी पीछे नहीं आई। इस चुनाव के शुरूआती रूझानों ने ही बता दिया कि परिणाम एक्जिट पोल को सही साबित करने वाले हैं। इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि जो भाजपा के मंत्री या विधायक भाजपा छोडकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे वह अधिकांश चुनाव हार गए। जिनमें सबसे ज्यादा बढबोले स्वामी प्रसाद मौर्य तो बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने तो फेसबुक पर अपनी पोस्ट लिखकर हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा है कि चुनाव हारा हूं हौसले नहीं। स्वामी प्रसाद मौर्य सुरेंद्र कुशवाहा से लगभग 40000 वोटो से चुनाव हारे हैं। पूर्व मंत्री दारा ंिसह चैहान, व बिल्सी के विधायक आर के शर्मा भी अपना अपना चुनाव हार गए है। जैसे ही भाजपा चुनाव जीतती नजर आई थी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया।

चुनाव हारे

यहंा महत्वपूर्ण बात यह भी है कि चुनाव से पहले अनुमानों में कहा जा रहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति बेहद खराब रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 97 सीटों में से लगभग 71 सीटों पर विजय हासिल की। जो एक तरह से प्रो इंकमबेंसी है।
बदायूं जिले की तीन सीटे भाजपा ने व तीन सपा ने जीतीं।
बदायूं जिले में कांटे की टक्कर के बाद जहां भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने में असफल रही। वह इस बार पिछले चुनाव के पांच के मुकाबले तीन सीटें जीतने में सफल रही है। जबकि सपा ने अपने पिछले रिकार्ड को सुधारते हुए एक के मुकाबले तीन सीटें जीत लीं हैं। बदायूं, दातागंज व बिल्सी से भाजपा जीती है जबकि बिसौली, दातागंज व शेखूपुर से सपा ने अपनी जीत दर्ज की है। यहंा पर सहसवान से बृजेश यादव व शेखूपुर से हिमांशु यादव पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे और चुनाव जीत गए हैं।

(Visited 202 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here