मुकेश नीता अंबानी की लव लाईफ

0
641
Neeta with Mukesh Ambani ki marriage

कहते है कि जोडियां आसमानों में बनती हैं, और उनको कोई रोक नहीं सकता है। ऐसा ही कुछ किस्सा भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की शादी का है। नीता अंबानी मुकेश से पहले उनके पिता धीरूभाई अंबानी को पसंद आई थीं। अब हम आपकों इनकी शादी का रोचक किस्सा आपको सुनाते हैं।
क्लासिकल नृत्यांगना नीता अंबानी

Neeta with Mukesh Ambani

नीता अंबानी क्लासिकल डांसर थीं। क्लासिकल नृत्य करना उनका शौक था। नीता अंबानी एक कार्यक्रम में गई हुईं थंीं वहां उन्होने नृत्य किया था। नीता को देखकर धीरूभाई अंबानी को लगा कि यह लडकी बेटे मुकेश अंबानी के लिए बिल्कुल फिट है। इसके बाद उन्होंने नीता अंबानी की जानकारी करनी शुरू की और उनके घर का पता निकाला।
एलिजाबेथ नीता अंबानी

Neeta with Mukesh Ambani ki marriage

जब धीरूभाई अंबानी को नीता अंबानी के घर का पता मिल गया तब उन्होंने सबसे पहले उनके घर का नंबर तलाशा, और धीरूभाई अंबानी नीता अंबानी के परिवार से मिलने के पहले उनसे फोन पर बात करना चाहते थे। धीरूभाई अंबानी ने फोन नंबर मिलने के बाद नीता के घर पर फोन किया। फोन नीता ने ही उठाया था। फोन पर दूसरी ओर से आवाज आई कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं, तभी नीता ने कहा कि मैं महारानी एलिजाबेथ बोल रही हूं और फोन रख दिया। इसके बाद धीरू भाई ने दोबारा फोन किया नीता अंबानी ने दोबारा से फिर कहा कि मैं महारानी एलिजाबेथ बोल रही हूं फिर फोन काट दिया। तभी नीता अंबानी के पिता ने पूंछा किसका फोन है तब नीता ने कहा किसी सिरफिरे का फोन है। इसके बाद तीसरी बार जब फोन आया तब इस बार फोन नीता के पिता रविन्द्र भाई दलाल ने उठाया तब धीरूभाई अंबानी ने फिर से कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। इस पर नीता के पिता ने कहा कि जी बताईए जब दोनों की वार्ता कर मिलने का समय तय हुआ।
मुकेश का ट्रेफिक सिग्नल पर नीता को प्रपोजल

Neeta with Mukesh Ambani ki marriage

जब धीरूभाई अंबानी एवं नीता अंबानी के पिता की आपस में नीता मुकेश की शादी को लेकर बात हुई तब पहले तो नीता के पिता ने शादी को पहले ही मना कर दिया। वह दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति को लेकर असहज थे। फिर बाद में मान गए व सहमति बनी कि अगर दोनों सहमत होते हैं तब शादी होगी। इसके बाद नीता व मुकेश अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों कब एक दूसरे को प्यार करने लगे यह दोनों को पता ही नहीं लगा। एक दिन नीता व मुकेश एक साथ कहीं जा रहे थे कि अचानक ही गाडी जब एक ट्रेफिक सिग्नल पर रूकी हुई थी, तभी मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को शादी के लिए प्रपोज कर दियां नीता उस समय कोई जबाव नहीं देना चाहती थीं।

Neeta with Mukesh Ambani ki marriage

तब मुकेश ने कहा कि जब तक आप जबाव नहीं देंगी तब तक गाडी आगे नहीं बढेगी। काफी देर के बाद जब चारों ओर से गाडियों के हार्न बजने लगे तब नीता ने मुकेश के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शादी को हामी भर दी। इस तरह नीता मुकेश की लव लाईफ शुरू हुई। नीता उस समय 800 रूपए महीने पर एक स्कूल में अध्यापक की नौकरी करती थीं। शादी के समय मुकेश की आयु 21 वर्ष एवं नीता की आयु लगभग 20 वर्ष की थी। मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी व नीता अंबानी दादा दादी भी बन चुके हैं। पोते का नाम पृथ्वी अंबानी है।

 

(Visited 320 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here