जैसे सैनिक देश की सेवा करता है वैसे ही यह सैनिक भी बिसौली की सेवा करेगा: मोनू महाजन

0
160
मोनू महाजन बोले

जैसे सैनिक देश की सेवा करता है वैसे ही यह सैनिक बिसौली की दिन रात सेवा करेगा। यह कहना है नगर के निर्दलीय प्रत्याशी मोहिम गुप्ता उर्फ मोनू महाजन का जो अध्यक्ष पद का चुनाव लड रहे हैं। मोनू महाजन ने कहा कि जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अगर कहूं कि उम्मीद से अधिक सहयोग मिल रहा है तब यह भी अतिश्योक्ति नहीं है। नगर के किसी गली मुहल्ले में बिजली, पानी की समस्या पूर्ण रूप से दूर कर दी जाएगी। नालियां जो चोक रहती हैं एक भी नगर की नाली चोक नहीं होगी। इसके साथ ही नगर पालिका बिसौली को भ्रष्टाचार मुक्त करूंगा। नगर की सडकों पर कूडा दिखाई नहीं देगा। नगर की जनता की सेवा एक सैनिक की तरह करूंगा। मैं चेयरमेन नहीं जनता का सैनिक बनूंगा जिसे किसी भी समय किसी भी काम के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

READ MORE ==भ्रष्टाचार मुक्त पालिका मेरा लक्ष्य : हरिओम पाराशरी

बिसौली का चहुंमुखी विकास ही मेरा लक्ष्य है: अबरार अहमद

(Visited 370 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here