होली हमारा त्योहार नहीं: रमाकांत यादव सपा विधायक

0
588
sp mla controversial statement

यादव स्वयं को भगवान श्री कृष्ण का वंशज मानते हैं बृज की होली भगवान श्रीकृष्ण की वजह से ही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है लेकिन रमाकांत यादव कहते हैं कि होली हमारा त्योहार नहीं है। मैं ना ही होलीं मनाता हूं और और ना ही लोगों से होली मनाने को कहता हूं। मैं किसी को भी होली पर शुभकामना संदेश नहीं देता हूं। यह कहना है आजमगढ के सपा विधायक रमाकांत यादव का। उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। अधिकांश लोग इसे विवादित बयान के तौर पर देख रहे हैं।
यहां बता दें कि रमाकांत यादव चार बार के सांसद रह चुके हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक हल्कों में भारी चर्चा हो रही है। रमाकांत यादव ने होली का त्योहार ना मनाने का ऐसा आहवान किया जिससे लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम बाबा साहब के अनुयायी हैं। 16 अप्रेल को अंबेडकर जयंती है इस दिन सबको शुभकामना संदेश देंगे। यादव के इस वक्तव्य में अब सियासी रंग भी शुरू हो गया है।
वैसे रमाकांत यादव पहले से ही विवादित वक्तव्यों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी कलाई मंे बंधा रक्षा सूत्र काट दिया था। कोरोना के समय में भी उनके विवादित बयान बहुत वायरल हुए थे। उन्होंने कहा था कि जिस गाडी में बीजेपी की झंडी, उस गाडी में देश का सबसे बडा पाखंडी। रमाकांत यादव द्वारा होली पर दिए गए इस वक्तव्य की सियासी गलियारों के अलावा सामाजिक क्षेत्रों में भी तेजी से आलोचना हो रही है। रमाकांत यादव इस समय फूलपुर पवई से विधायक हैं।

(Visited 260 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here