लव जिहाद में प्रेमिका की हत्या, मुकदमा दर्ज

0
105
लव जिहाद में प्रेमिका

लव जिहाद में प्रेमिका की हत्या की गई है। हत्या के इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीडिता की बेटी का आरोप है कि आरोपी मृतका को जबरन मांस खिलाने का दबाव बनाता था मना करने पर पीटता था।
यहां बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद कौशाम्बी का है यहां की रहने वाली चंदा का विवाह मऊ के एक फौजी दुर्गेश सिंह के साथ हुआ था। सैनिक रिटायर होने के बाद पत्नी के साथ रहता था। अचानक ही चंदा के पति दुर्गेश सिंह की मौत हो गई थी। इस समय चन्दा के दो बेटियां थीं। जिनकी परवरिश अकेले चंदा कर रही थी। चूंकि दुर्गेश अपने माता पिता की इकलौती संतान था व उसके माता पिता की भी मौत हो चुकी थी। इस कारण से चंदा व उसकी बेटियां बिल्कुल अकेले हो गईं। इसी समय आरिफ नाम का एक लडका चन्दा के संपर्क में आ गया। चन्दा की मां के अनुसार आरिफ ने चन्दा को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह चन्दा के साथ ही रहने लगा था। आरिफ मिर्जापुर में गाडी चलाने का काम करता था। आरोप है कि आरिफ ने चन्दा की काफी प्रोपर्टी भी बिकवा ली थी। चन्दा की मां व परिवार वाले चन्दा का विरोध करते थे लेकिन चन्दा पर आरिफ का जादू इस कदर था कि चन्दा उनकी नहीं मानती थी।

READ MORE ==बिसौली तहसील में पात्रों को नहीं अपात्रों को दिए जा रहे हैं प्रधानमंत्री आवास

चन्दा अपनी दोनों बेटियों के साथ मऊ आकर रहने लगी थी। चन्दा व आरिफ में झगडा होने लगा था। चन्दा की मां ने बताया कि आरिफ हमेशा चन्दा की प्रोपर्टी पर नजर रखता था। इसी कारण से दोनों में विवाद होता था। चन्दा की बडी बेटी सृष्टि ने बताया कि चन्दा को आरिफ अंकल मीट खिलाते थे मना करने पर पीटते थे। इसलिए वह दबाव में मीट खा लेती थी। आरिफ ने चन्दा को मिर्जापुर बुला लिया था। जब सृष्टि ने चन्दा से बात करने की बात कही तब आरिफ ने बताया कि चन्दा की तबीयत खराब है। इसके बाद एक दिन आरिफ चन्दा की लाश लेकर उसके घर आ गया। सृष्टि का आरोप है कि जब उसने कहा कि मेरी मां को तुमने मार डाला है तब आरिफ ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद छिपकर सृष्टि ने अपनी नानी को फोन किया था। इसके बाद नानी ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने आरिफ को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका की मां ने धर्मपरिवर्तन कराने व हत्या के मामले की तहरीर दी है जांच की जा रही है उचित कारवाई की जाएगी। लव जिहाद में प्रेमिका की हत्या, मुकदमा दर्ज

READ MORE ==बिसौली में सेटिंग के बाद झोलाछाप अस्पताल फिर खुले

(Visited 230 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here