हाल ही में एक प्रेग्नेंट पति ने दिया बच्चे का जन्म देने की खबरें व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस हैरतअंगेज खबर से सुनने वाले हतप्रभ दिखाई देते हैं।
यहां बता दें कि यह मामला केरल का है। यहां के रहने वाले सहद पवाल पहले ऐसे पापा बने हैं जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में सबसे ज्यादा हैरतअंगेज बात यह है कि किसी बच्चे को जन्म देने वाली कोई पत्नी नहीं बल्कि पति है। पुरूष के द्वारा किसी बच्चे को जन्म देने का यह मामला भारत में पहली बार सामने आने की बात कही जा रही है। सहद पवाल 23 वर्षीय हैं जबकि उनकी पत्नी जिया हैं जो कि इस समय 21 वर्ष की हैं। इस दंपति ने अपना जेंडर बदलने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों की हारमोनल थेरेपी शुरू की गई थी।
READ MORE ==हैरतअंगेज: अदालत में घुसा तेंदुआ, दो वकीलों समेत पांच घायल, वनविभाग टीम पहुंची
सूत्र बताते हैं कि हार्मोनल थेरेपी चल ही रही थी कि इसी समय पति सहद पवाल ने गर्भ धारण कर लिया। गर्भधारण के बाद थेरेपी का काम रोक दिया है। पहले से महिला बाद में पुरूष बनते समय गर्भवती होना बेहद ही अजीबोगरीब लगता है। इस जोडे में पति पत्नी बन रहा है जबकि पहले से पत्नी पति बन रही है। एक पुरूष के गर्भधारण करने के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। अब तो पति ने बच्चे को जन्म भी दे दिया है। इस समय में जिया ने भी अपनी हामोनल थेरेपी रूकवा दी है। सहद पवाल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने लिंग परिवर्तन का निर्णय लिया था व अपना बच्चा करने का भी निर्णय लिया था। यहां गौरतलब है कि जिया एक ट्रांस वूमेन हैं जबकि सहद ट्रांसमेन हैं। बच्चे के जन्म के कारण इस समय दोनों की हार्मोनल थेरेपी रूक हुई है। प्रेग्नेंट पति ने दिया बच्चे का जन्म यह खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
READ MORE ==राखी सावंत की एफआईआर पर पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार, डेढ करोड की धोखाधडी