हैरतअंगेज: अदालत में घुसा तेंदुआ, दो वकीलों समेत पांच घायल, वनविभाग टीम पहुंची

0
125
हैरतअंगेज: अदालत में घुसा तेंदुआ

हैरतअंगेज: अदालत में घुसा तेंदुआ घुस गया जिससे दो वकील समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडने के लिए मशक्कत कर रही है।
यहां बता दें कि यह हैरतअंगेज मामला यूपी के गाजियाबाद की कोर्ट का है। यहां पर शाम को लगभग चार बजे अचानक ही एक तेंदुआ कहीं से आ गया। यह तेंदुआ कोर्ट परिसर में घुस गया। भीड देखते ही तेंदुआ भडक गया। इसके बाद तेंदुए ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे दो अधिवक्ताओं के साथ जूते पालिश करने वाला व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद तेंदुआ कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट में घुस गया। लिफ्ट से निकलने के बाद तेंदुआ इधर उधर भागने लगा।

READ MORE ==राखी सावंत की एफआईआर पर पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार, डेढ करोड की धोखाधडी

कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में भगदड मच गई। वकील भी अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। लगभग डेढ दर्जन के करीब जज अदालतों में फंसे रहे। कोर्ट परिसर में फंसे हुए वकील व वादकारी भी परिसर से निकल कर भागने लगे। कोर्ट परिसर में मौजूद जजों ने अपने अपने चेंबर बंद कर लिए। इसके बाद सभी जजों को कोर्ट परिसर से पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया। तेंदुए के कारण मची अफरा तफरी के कारण पुलिस ने तत्काल ही वनविभाग को सूचना दी। वनविभाग ने एक रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकडने के लिए भेजी जो जाल आदि लेकर कोर्ट परिसर पहुंची। कोर्ट परिसर अंतिम समय में तेंदुआ कोर्ट परिसर में बने एक लोहे के जाल के पास बैठा हुआ दिखाई दिया। कोर्ट परिसर में तेंदुए की खबर से पूरे इलाके में लोग घबराए हुए हैं। जब तक तेंदुआ पकडा नहीं जाता तब तक लोगों में चिंता बनी रहेगी। यह तेंदुआ यहां कहां से आया और कैसे आया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हैरतअंगेज: अदालत में घुसा तेंदुआ, दो वकीलों समेत पांच घायल, वनविभाग टीम पहुंची

READ MORE ==बरेली में चोरी करने पर आरोपी को खंबे से बांधकर पीटा, पत्नी बच्चे थे बीमार

(Visited 274 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here