बिसौली भाजपा नगर मंत्री का लट्ठबाजी करते वीडियो वायरल

0
275
बिसौली भाजपा नगर मंत्री

बिसौली भाजपा नगर मंत्री का लट्ठबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी चारों ओर विस्तार से चर्चा हो रही है। यह घटना कब की है इस बारे मे ंतो नहीं कहा जा सकता है लेकिन वीडियो में भाजपा नेत्री लाठी चलाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
यहां बता दें कि मामला बदायूं जनपद के कस्बा बिसौली का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला लाठी लेकर दूसरी से लडती हुई दिखाई दे रही है। महिला के साथ एक लडका भी है उसके हाथ में भी डंडा है। इस मौके पर दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां भी दे रहे हैं। लट्ठबाजी करने वाली महिला की पहचान भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री यासमीन के रूप में हो रही है। इस बारे में भाजपा महिला मोर्चा बिसौली की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा ने बताया कि यासमीन भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री हैं। उनका कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। हालांकि उनके कुछ पारिवारिक विवाद चल रहे हैं। वैसे उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए पहले भी समझाया गया है। फिलहाल यह मामला संज्ञान में नहीं आया है।

READ MORE=बरेली में सगाई से पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग फरार

(Visited 811 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here