गुजरात के मौरबी में पुल गिरा 60 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक घायल

0
250
गुजरात के मौरबी

गुजरात के मौरबी में पुल गिरने से हुए हादसे में 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बचाव कार्य अभी जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। एनडीआएफ की टीम लगातार रेस्क्यू का कार्य कर रही है। गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
यहां बता दें कि गुजरात के मौरबी में मच्छु नदी पर एक केबिल पुल बना हुआ है। जो पुल अचानक ही टूट गया। जिससे पुल पर मौजूद 400 से अधिक लोग नदी में गिर गए। जिनमें से 60 से अधिक लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पास के ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि यह पुल तारों से बंधा रहता है। यह पूरे समय हिलता रहता है। इस कारण से इस पुल को झूलतो पुल भी कहते हैं। वैसे यह पुल राजा महाराजाओं के समय का है। लेकिन अभी बीते सात महीने से इस पुल के रिनोवेशन का कार्य किया जा रहा है।

READ MORE ==तहसीलदार बिसौली के अनाधिकार आदेश से खाद के गडढों में बन रहा है बारात घर

लम्बे समय बाद पुल खुलने के कारण बडी संख्या में लोग अचानक ही पुल को देखने के लिए पुल पर आ गए। 200 मीटर लम्बे इस पुल पर लगभग 400 लोग पुल पर पहुंच गए थे। इस कारण से पुल पर धक्का मुक्की भी हो गई थी। इस धक्का मुक्की व अधिक लोगों के मौके पर पहुंचने के कारण पुल टूट गया। इस कारण से सभी के सभी पुल से नीचे मच्छु नदी में गिर गए। जिस कारण से 60 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया है। जबकि 100 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि घायलों में 40 से अधिक बच्चे शामिल हैं। जिस जगह हादसा हुआ है उस जगह पर पानी लगभग 20 फिट तक गहरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना के बाद अंधेरा हो जाने के कारण बचाव कार्यों में एनडीआरएफ की टीम को भारी कठिनाई हो रही है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि रात में मौतों का आंकडा और भी बढ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।

READ MORE ==प्रेमी ने खर्चा नहीं दिया तो प्रेमिका ने चिमटे से पीटा

(Visited 462 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here