बिसौली में भाजपाइयों का पुलिस पर हमला, मुकदमा दर्ज

0
212
बिसौली में भाजपाइयों

बिसौली में भाजपाइयों का पुलिस पर हमला के आरोप में भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी पूरे इलाके में विस्तार से चर्चा है।
यहां बता दें कि पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार होली वाले दिन भाजपा युवा मोर्चा बिसौली महामंत्री नितिन मिश्रा व नगर भाजपा मंत्री जतिन मिश्रा के भाई रजत मिश्रा का किसी व्यक्ति से झगडा हो गया था। इसी समय सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह अपने हमराही सिपाही विवेके के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी समय इन झगडा करने वालों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की इसके बाद पुलिस ने रजत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रजत को पकडकर थाना बिसौली ले जा रही थी। भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार करने से भाजपा नेता बौखला गए। इसी समय थाने के गेट पर पहुंचकर 15 से 20 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह लोग दरोगा से आरोपी रजत को छुडाने लगे।

READ MORE==तहसीलदार का पेशकार पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सब इंस्पेक्टर का कहना है कि उसने सिपाही विवेक से कहा कि इस भीड का वीडियो बनाओ। तब इन सभी लोगों ने सिपाही विवेक का मोबाईल भी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस आरोपी रजत को लेकर थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां बता दें कि हमलावरों में भाजपा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर रजत पुत्र रामाकांत मिश्रा, मनोज पुत्र लाला बाबू, गणेश पुत्र लाला बाबू, राजू पुत्र लोटन, टिंकू पुत्र ओमकार उर्फ पुच्ची कारीगर, बीरेंद्र पुत्र कन्हई लाल, दीपक पुत्र अशोक, जतिन पुत्र रामाकांत मिश्रा, नितिन पुत्र रामाकांत मिश्रा, बब्लू पुत्र कन्हई लाल समेत 10 को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर भाजपा नेताओं का कहना है कि दरोगा पर कोई भी हमला नहीं किया गया है। पुलिस ने गलत तरीके से झूंठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

READ MORE==बजीरगंज में बुलट नहीं मिली तो बारात लेकर नहीं गया दूल्हा, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

(Visited 1,934 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here