बदायूं में तैनात रहे जज समेत तीन हाईकोर्ट से बर्खास्त

0
257
भ्रष्टाचार के आरोप में

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जजों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करने की संस्तुति राज्यपाल को भेजी है। जिससे कई भ्रष्टाचारियों में हडकंप मच गया है।
यहां बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच न्यायिक अधिकारियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की गई थी। इसके बाद इन न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट ने जांच शुरू की थी। इस जांच में बदायूं में अपर जिला जज रहे अशोक कुमार सिंह भी शामिल थे।इन्हें 11 जुलाई 2015 को बदायूं से ही निलंबित किया गया था। इसके साथ ही बलिया से अपर जिला जज हिमांशु भटनागर व सिद्धार्थनगर के स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट डा राकेश कुमार जैन भी निलंबित चल रहे थे। इन सभी की बर्खास्तगी की संस्तुति हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा की गई है।

Read more ====बदायूं समेत इन जिलों में क्यों जारी हुआ येलो अलर्ट
गौरतलब है कि 28 माचज् 2001 को अशोक कुमार सिंह को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन), गाजीपुर के रूप में नियुक्त किया गया था। 4 जुलाई 2015 को उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश बदायूं के रूप में नियुक्त किया गया. 11 जुलाई 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हिमांशु भटनागर को 19 मार्च 1996 को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में बलिया में नियुक्त किया गया था। 16 अप्रैल 2021 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलिया में नियुक्त किया गया।
डॉ राकेश कुमार जैन ने 11 अगस्त, 1999 को प्रदेश की न्यायिक सेवा में आए थे. वह विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम), सिद्धार्थनगर रहे हैं। तीनों न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ मिलीं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के बाद आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। राज्य सरकार जल्द ही इस आशय का आदेश जारी करेगी।

Read more ====बिसौली : अतिक्रमण का विरोध करने वाले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज

(Visited 418 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here