दहेज आरोपी पति को पत्नी ने चप्पलों से धुना

0
429
लिपिस्टिक के पीछे पति

पति पत्नी के बीच दहेज के लेन देन का ेचल रहे विवाद में पत्नी ने पति को चप्पलों से धुन दिया। पति ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।
बदायूं की रहने वाली महिला का बरेली कचहरी में पति के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में महिला शुक्रवार को कचहरी पहुंची थी। इस महिला का आरोप है कि उसका निकाह बरेली के बारादरी में हुआ था। पति दहेज में उससे दस लाख रूपए की मांग करता है इसी मांग के चलते पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। इसी का मुकदमा बरेली कचहरी में चल रहा है।

Read More ——-  नशेडी ने सिपाही को सडक पर दौडा दौडा कर पीटा वीडियो वायरल

शुक्रवार को पति पत्नी दोनों ही तारीख पर पहुंचे थे। इसी बीच रास्ते में दोनों का आमना सामना हो गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति ने उसकी ओर देखते हुए हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद पत्नी भी बुरी तरह से आक्रोशित हो गई। इसके बाद पत्नी ने पति पर चप्पलों की बोछार शुरू कर दी। मौके पर पत्नी द्वारा पति की पिटाई देखते हुए लोग स्तब्ध रह गए। वहंा मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पति की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
जब पति ने पत्नी पर हमला का प्रयास किया तब महिला भागकर एसएसपी आफिस में घुस गई। जहां उसने आफिस में घुसकर अपबीती सुनाई। इस मामले में एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले पति द्वारा पत्नी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Read More ——-  बुलडोजर का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों पर भी चलेगा बुलडोजर

(Visited 177 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here