मामला बेहद अजीव व चैंकाने वाला है कि सडक दुर्घटना के एक मामले में यह नशे में धुत आदमी ने एक सिपाही को लाठी लेकर सडक पर दौडा दौडा कर पीट दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने नशेडी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना मध्यप्रदेश के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस का सिपाही जयप्रकाश जयसवाल अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने अपने परिजनों को लेेने रेलवे स्टेशन जा रहा था कि रास्ते में व्यंकटेश नगर में रहने वाला दिलीप प्रजापति अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इसी समय अचानक ही दोनों की गाडियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच अचानक ही दिनेश प्रजापति नामक एक नशे में धुत आदमी आ गया जिसने सिपाही पर हमला बोल दिया व सिपाही को पीटने लगा। सिपाही अचानक हुए हमले से घबरा गया।
Read More —— बुलडोजर का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों पर भी चलेगा बुलडोजर
लेकिन दिनेश प्रजापति सिपाही को अपने डण्डे से लगातार पीटता रहा। सिपाही स्वयं को बचाता रहा। लेकिन दिनेश किसी भी कीमत पर मानने को राजी नही हो रहा था। सिपाही स्वयं को बचाने का पूरा प्रयास कर रहा था। यहां सबसे बडी बात यह है कि वहां लोग खडे तमाशा तो देखते रहे लेकिन किसी ने भी सिपाही को बचाने का प्रयास नहीं किया। सिपाही ने जैसे तैसे गाडियों के नीचे घुसकर स्वयं को बचाया। इस पूरी घटना में सिपाही का सिर फट गया व शरीर में चोटें आई हैं। दिनेश प्रजापति व्यंकटेश कालोनी का ही निवासी है। सिपाही ने गाडी के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read More ——- शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर के बाद बैंक्वेट हाल, फार्म हाउस व मार्केट को नोटिस