तिरंगा का अपमान कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जेल गए

0
331
तिरंगा

जहां एक ओर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हर घर पर तिरंगा लगा रहा है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व अपनी खुरापातों से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन लोगों ने तिरंगा को पहले फाडा और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे तीनों ओरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।

Monu Mahajan
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला यूपी के कानपुर का है। यहां के रहने वाले तीन लोग जयप्रकाश, संजय और राजबहादुर ने पहले तिरंगा को फोडते हुए उसका वीडियो बनाया फिर बाद में इसे सोशल साईट ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो होते ही कानपुर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कानपुर के एसीपी अशोक ने बताया कि तीन लोगों ने फटे तिरंगे का वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाला था। इन तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

READ MORE -==एसएसपी और सीओ बोले किसी निर्दोष पर अत्याचार नहीं होगा

जम्मू कश्मीर में भी तिरंगा का अपमान

इससे पहले जम्मू काश्मीर से भी तिरंगा के अपमान का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक गाडी मैकेनिक तिरंगा से अपनी गाडियों की सफाई कर रहा था। इसका भी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी जैसे जम्मू पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। डोडा एसएसपी उमैर अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरेापी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

READ MORE -==अमर भास्कर डाट काम की खबर का असर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

(Visited 429 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here