हिन्दुओ तुम आतंकी बन जाओ कहने वाले पुलकित महाराज पर मुकदमा दर्ज

0
468

कत्थक नृत्य सिखाने वाले पुलकित महाराज Pulkit Maharajपर धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलकित महाराज Pulkit Maharaj का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि गजनवी अभी मरा नहीं है बल्कि इनमें से एक जिंदा है। इस वीडियो में हिंदुओं से भी आतंकवादी बनने की अपील की जा रही है।
इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलकित महाराज Pulkit Maharaj पर मुकदमदा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

Read More ——- पत्नी ढूंढने के पुलिस ने ले लिए 1500 रूपए फिर भी नहीं मिली

समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि देश के भगवाधारी (फर्जी) इन बावाओं, मठाधीशों से सावधान रहे जनता। ये लोग किस प्रकार से समाज का निर्माण करके सत्ता कब्जाए रखना चाहते हैं आप स्वयं सुनिए। बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा और स्वास्थ्य व सडक से ध्यान हटाने के लिए ये सब बयान बाजियां भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही हैं।

Read More ——-  पुजारी के लडके ने मंदिर में लडकी को दिया प्रेमपत्र, परिजनों ने पुजारी को पीटा, भगवान की मूर्तियां तोडीं

पीएम का आध्यात्मिक गुरू बताए जाने पर हुआ था गिरफ्तार
पुलकित महाराज Pulkit Maharaj को अबसे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2018 में उस समय गिरफ्तार किया था जब वह स्वयं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक गुरू बताता था। इस आधार पर वह अलग अलग प्रदेशों में वीआईपी प्रोटोकाल प्राप्त करता था। पीएमओ से मिली शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कारवाई की थी यह मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

Read More ——-  तिरंगे से साईकिल साफ कर रहा था रफीक, वीडियो वायरल, गिरफ्तार

बरेली जनपद का मूल निवासी
वैसे पुलकित महाराज Pulkit Maharaj इस समय नोएडा में रहता है लेकिन यह मूलरूप से बरेली जनपद के एक गांव का रहने वाला है। अब से कुछ समय पहले से यह चंदौसी में रहता था जहां यह पुलकित महाराज के पिता नौकरी करते थे। इसके साथ ही बिसौली में भी पुलकित महाराज ने लगभग दस साल पहले एक कत्थक नृत्य सिखाने का कार्यक्रम भी किया था।

Read More ——-  बुलडोजर का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों पर भी चलेगा बुलडोजर

(Visited 396 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here