डीएम समेत अधिकारियों की गाडी चेक करने वाले सपाईयो पर शिकंजा

0
726

चुनाव बाद ईवीएम की सुरक्षा के नाम पर बडे बडे अधिकारियों की गाडियां रोककर चेकिंग करने वाले, तोड फोड करने वाले सपाईयों पर प्रशासन व पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
यहंा बता दें कि बीती 8 मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपाईयों को एलर्ट किया था। इस मामले में सपाईयों ने ईवीएम की सुरक्षा के नाम पर जो बवाल किया था। उन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कारवाई शुरू कर दी है।
कौशांबी
कौशांबी मे तो हद ही हो गई थी। यहंा स्ट्रांग रूम के बाहर बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम की गाडी ही मतगणना स्थल पर जाने से रोक दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी की गाडी को तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया। इसके बाद सपाईयों ने मंडी परिसर का मेन गेट तोड दिया था। इस मामले में पुलिस ने 400 से अधिक सपाइयों पर धारा 147, 148, 332,353, 427 व 7 क्रिमिनल ला संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। पुलिस वीडियों के आधार पर सपाईयों पर कारवाई कर रही है।

हरदोई
हरदोई में ईवीएम की सुरक्षा के नाम पर सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर अधिकारियों से दुव्र्यवहार करने के साथ ही तोड फोड भी की थी। इस मामले में पुलिस ने 100 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू की है। इस मामले में पुलिस ने दो सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर सपाईयों के इस कृत्य को पुलिस ने अवैधानिक मानते हुए मुकदमा दर्ज किया था।
सहारनपुर
सहारनपुर में भी सपाईयों ने मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम के सामने टैन्ट लगाकर ईवीएम मशीनों की निगरानी की थी। जब चुनाव प्रेक्षक तैयारियों व ईवीएम की सुरक्षा की जानकारी लेने पहुंचे तब वहां मौजूद सपाईयों ने प्रेक्षक के गाडी राकने के साथ ही अभद्रता भी की थी। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया था। इसका वीडियों भी बहुत तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद सहारनपुर के जनकपुरी थाने में दस ग्यारह अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब वीडियों के आधार पर आरोपियों के घरों पर दबिश दे रही है।
फतेहपुर
फतेहपुर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की सुरक्षा के नाम पर बवाल किया था। इसके साथ ही वहां मौजूद पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की की थी। इस मामले की रिपार्ट थाना हुसैनगंज में एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने दर्ज कराई है। इस मामले में भी पुलिस ने कारवाई प्रारम्भ कर दी है।
इसके साथ ही पुलिस ने कन्नौज, फिरोजाबाद, बांदा व हापुड में भी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। यहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा जबकि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

(Visited 154 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here