पंकज अग्रवाल होंगे बदायूं के नए जिला जज

0
586
पंकज अग्रवाल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को 22 न्यायिक अधिकारियों कर दिये हंै। पंकज अग्रवाल मुख्य न्यायाधीश फैमिली कोर्ट इलाहाबाद को बदायूं का नया जिला जज नियुक्त किया गया है। जबकि जिला जज बदायूं जफीर अहमद को बदायूं से इसी पद पर झांसी भेजा गया है।
जिला जज बस्ती विनोद कुमार थर्ड को जिला जज बरेली, जबकि जिला जज प्रतापगढ़ संजय शंकर पांडेय को लखनऊ का नया जिला जज बनाया गया है। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने जारी किया है।

READ MORE ==जेठ पर छेडछाड का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक
हाईकोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिला जज एटा संदीप जैन को जिला जज कानपुर नगर बनाया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर अश्वनी कुमार त्रिपाठी का फर्रखाबाद इसी पद पर ट्रांसफर किया गया है। फतेहपुर के जिला जज संतोष कुमार राय को इलाहाबाद भेजा गया है। प्रेसाइडिंग ऑफिसर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल कन्नौज अजय कुमार श्रीवास्तव-द्वितीय को जिला जज कन्नौज के पद पर भेजा गया है। रणंजय कुमार वर्मा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट औरैया को फतेहपुर का नया जज बनाया गया है। अनिल कुमार अष्टम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मैनपुरी को चंदौसी का नया जिला जज बनाया गया है।

READ MORE ==कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बिसौली में जोरदार स्वागत
बतिता रानी, चेयरमैन एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल तृतीय व एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल-1 लखनऊ को सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है। जिला जज फतेहपुर संतोष राय को इलाहाबाद का नया जिला जज बनाया गया है।
कमलेश कुच्छल प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी आगरा को बांदा का नया जिला जज बनाया गया है। जय प्रकाश पांडेय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मुरादाबाद को सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है।
इसी तरह सुनील कुमार-फोर्थ प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट महराजगंज से जिला जज चंदौली, राज कुमार सिंह प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मेरठ से जिला जज हरदोई, विजय शंकर उपाध्याय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी बरेली को जिला जज एटा बनाया गया है। संदीप जैन का तबादला एटा से जिला जज कानपुर के पद पर किया गया है। उन्नाव के जिला जज हरवीर सिंह का ट्रांसफर फीरोजाबाद, भानू देव शर्मा को संभल से शाहजहांपुर, संजय शंकर पांडेय को प्रतापगढ़ से लखनऊ जिला जज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

READ MORE==सट्टा किंग बना सिपाही, डीजीपी से शिकायत
प्रतिमा श्रीवास्तव एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यूपी-2 व थर्ड, लखनऊ को उन्नाव का जिला जज बनाया गया है। कुलदीप सक्सेना प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी गोरखपुर को बस्ती का जिला जज बनाया गया है।
प्रदीप कुमार सिंह-द्वितीय प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट फैजाबाद को प्रतापगढ़ का नया जज बनाया गया है। इसी तरह संजय कुमार मलिक प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अलीगढ़ को सिद्धार्थ नगर का नया जज बनाया गया है।

READMORE ==बिना अधिकार आवासीय भूमि को नापने पर तुले हैं नायब तहसीलदार बिसौली

(Visited 677 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here