हैरतअंगेज आईफोन खरीदने को मां ने अपने जिगर के टुकडे यानी कि अपना 8 महीने का बेटा ही बेच दिया जिसकी चारों ओर व्यापक चर्चा हो रही है। पुलिस ने मां व खरीददार महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति अभी भी फरार है।
यहां बता दें कि पूरा मामला पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का है। यहां का रहने वाले एक दंपति को मोबाइल से रील्स बनाने का शौक था। लेकिन उनके पास बढिया फोन नहीं था। इसके लिए उन्हें जो जुगाल सूझा उसने उन्हें ना केवल जेल पहु्रचा दिया बल्कि पूरे समाज में भी अपमानित किया है। 24 परगना के रहने वाले जयदेव चैधरी व साथी चैधरी को रील्स बनाने का बेहद शौक है। लेकिन उनके पास बढिया फोन नहीं था।
READ MORE ==बिसौली में जर्जर हाईटेंशन लाईन टूटकर घर पर गिरी, मां बेटे व बेटी की मौत तीन घायल
इसके लिए इस दंपति ने अपने आठ माह के बेटे को ही दो लाख रू में बेच दिया। इसके बाद दंपति ने आई फोन 14 खरीद दिया। इससे बचे पैसों से दोनों ने शापिंग की एवं घूमने गए। जिस परिवार में खाने की भी स्थिति अच्छी ना हो उनके हाथ में आई फोन 14 देखकर लोगों को शक हो गया। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले इस महिला के ससुर कानाई चैधरी से पूंछतांछ की तब उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने साथी चैधरी को हिरासत में लिया, और पूंछतांछ शुरू की तब उसने बताया कि उन्होंने आई फोन 14 खरीदने के लिए अपने 8 माह के बेटे को ही बेच दिया है। इन लोगों ने खरदाह की रहने वाली प्रियंका घोष को अपना बेटा बेचा है। पुलिस ने बच्चे की खरीददार प्रियंका घोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी जयदेव चैधरी की तलाश में छापे मारी कर रही है। पूंछतांछ में पुलिस को पता चला है कि यह दंपति अपनी 7 साल की बेटी को भी बेचनी की जुगाड में लगा हुआ था।
READ MORE ==बिसौली में झोलाछाप डाक्टरों का कहर, दर्जन भर मौतें, प्रशासन मौन