फियांसी ने बारात रास्ते में रोकी, पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को डाली जयमाला

0
232
फियांसी ने बारात रास्ते

फियांसी ने बारात रास्ते में रोकी इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को जयमाला डाल दी। बाद में शेष रस्म अदायगी के लिए प्रेमिका होने वाले पति के घर पहुंची।
यहां बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद गोंडा के थाना तरबगंज का है यहां के गांव पांडेय दुर्जनपुर के निवासी धर्मपाल वर्मा की शादी झारखंड से तय हुई थी। शादी के लिए बारात लेकर धर्मपाल झारखंड जा रहा था। रास्ते में पुलिस के साथ मुट्ठीगंज नबावगंज की रहने वाली एक लडकी प्रियंका वर्मा दुल्हन के लिवास में मौजूद मिली। पुलिस ने बारात को रोक लिया। इस प्रियंका वर्मा का कहना है कि वह धर्मपाल की पहले फियांसी अब पत्नी है इसके बावजूद भी धर्मपाल दूसरी शादी करने जा रहा है इसलिए वह दूसरी शादी नहीं करने देगा।

READ MORE ==बिसौली में आई बारात को लडकी वालों ने पीटा, वीडियो वायरल

प्रियंका का कहना था कि उसकी शादी पहले धर्मपाल से तय हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में फोन से वातचीत करने लगे। यह बातचीत आगे बढने पर दोनों ही एक साथ बैष्णो देवी दर्शन को गए थे। प्रियंका का कहना है कि दोनों ने वैष्णो देवी मंदिर में शादी कर ली। लेकिन धर्मपाल के घरवाले जबरन उसकी दूसरी जगह शादी अधिक दहेज की वजह से कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस बारात को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने लडकी पक्ष के लोगों को भी थाने बुला लिया इसके बाद आपसी समझौते से थाने में ही प्रियंका ने धर्मपाल के गले में जयमाला डाली। जयमाला पडने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हा पक्ष को लेकर अपने गांव लेकर पहुंच गए। इस रस्म अदायगी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पांडेय दुर्जनपुर पहंच गई। फियांसी ने बारात रास्ते में रोकी इसके बाद शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। लेकिन लोग इस फियांसी की दिलेरी की भी सराहना कर रहे हैं।

READ MORE ==हड़ताल के 16 वें दिन कार्यदाई संस्था पर हुई रिपोर्ट दर्ज, कर्मचारी काम पर वापस लौटे

(Visited 350 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here