हरिओम पाराशरी बिसौली से एवं दीपमाला गोयल बदायूं से भाजपा प्रत्याशी

0
262
हरिओम पाराशरी बिसौली से

हरिओम पाराशरी बिसौली से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अमर भास्कर की खबर सच साबित हुई है। अमर भास्कर ने एक दिन पहले ही खबर प्रकाशित करके बता दिया था कि हरिओम पाराशरी बिसौली से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
यहां बता दें कि भाजपा में लम्बे समय से सक्रिय रहे हैं। इस बार वैसे तो उन्होंने भाजपा से टिकिट के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। आवेदकों में अशोक वाष्र्णेय, सरिता वाष्र्णेय, सविता शर्मा एवं मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन शामिल थे। इन आवेदकों में से मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन का नाम ही पेनल में नहीं भेजा गया। जब मोनू महाजन को इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लडने की घोषणा कर दी। उन्होंने आज 23 अपे्रल को अपना नामांकन भी दालिख कर दिया। शेष तीन प्रत्याशियों के नाम ही जिले के लिए पेनल में भेजे गए थे। लेकिन हरिओम पाराशरी का नाम जिले से पेनल में शामिल किया गया था।

READ MORE==बिसौली में भाजपा से हरिओम पाराशरी का नाम लगभग तय

इस नाम के शामिल होते ही प्रत्याशियों में खलबली मच गई। लेकिन प्रत्याशी आखिरी समय तक अपने प्रयास में लगे रहे। लेकिन किसी का कोई प्रयास काम नहीं आया और पाराशरी अपना टिकिट लेने में सफल हुए। टिकिट घोषित होने के बाद सरिता वाष्र्णेय के पति दुर्गेश वाष्र्णेय ने पूंछे जाने पर कहा कि हम लोग भाजपा के सिपाही हैं पार्टी का निर्णय स्वीकार है। जबकि दूसरे प्रत्याशी अशोक वाष्र्णेय ने कहा कि अपने समर्थकों के साथ बैठक विचार विमर्श करूंगा इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। एक अन्य प्रत्याशी सविता शर्मा ने कहा कि पार्टी का निर्णय सही नहीं है। लेकिन मैं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव भी नहीं लडूंगी। नगर पालिका परिषद बदायूं से निवर्तमान चेयरमेन दीपमाला गोयल को पुनः प्रत्याशी बनाया है। उझानी से हाल ही में सपा छोड का भाजपा में शामिल हुईं पूनम अग्र्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि दातागंज से नैना गुप्ता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होंगी।

READ MORE==बिसौली में डी पाॅल स्कूल प्रशासन की मनमानी खिलाफ अभिवावकों का धरना प्रदर्शन

(Visited 562 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here