बदायूं: भाजपा नेता पर दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को पीटने का आरोप, तहरीर

0
375
Atif Nizami

दहेज में कार नहीं मिलने पर भाजपा नेता की पत्नी के पीटने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि भाजपा नेता दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज रहता है उसकी पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मामला यूपी के जनपद बदायूं का है यहंा के भाजपा नेता आतिफ निजामी की पत्नी कहकशां ने आरोप लगाया है कि उसका पति भाजपा नेता है। वह लगातार दहेज में कार के लिए उसे प्रताडित करता रहता है। पत्नी का आरोप है कि उसे आज भी दहेज के लिए पीटा गया है।

Read More ===आसफपुर अस्पताल से मिली टीवी के एक्सपायरी दवा, एसडीएम से शिकायत

जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। जिससे वह खून से लथपथ हो गईं थीं। कहकशां ने घायल अवस्था में पुलिस को तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर कहकशां का इलाज जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है। वह बुरी तरह से घायल हैं। कहकशां का आरोप है कि राजनैतिक दबाव में पुलिस मुकदमा दर्ज नही ंकर रही है। कहकशां ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग की है। इधर भाजपा नेता आतिफ निजामी ने आरोपों से इंकार किया है।

Read More ===भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष समेत चार पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज

(Visited 567 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here