निर्दयता : 13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने किया बलात्कार

0
553
चंदौसी में खेत पर

13 साल की लडकी से 80 लोगों द्वारा छह माह तक बलात्कार की बात सुनने मे ंतो अजीब लग रही है लेकिन यह सच है। यह हैवानियत तेलंगाना की लडकी के साथ हुई है। लडकी को पुलिस के द्वार बचा लिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि नाबालिग लड़की को मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर में पुलिस द्वारा बचा लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आठ महीने के दौरान 80 से अधिक पुरुषों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। आठ महीने से अधिक समय तक इस नाबालिग लडकी को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। इस बारे में लडकी को बरामद करने के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 19 अप्रैल को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अबतक 80 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी करने पर इस पीड़िता बडी ही दर्दनाक कहानी सामने आई। इस पीडिता को उसकी मां से सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने गोद लिया था। यह महिला बीते वर्ष कोरोना से पीडित हो गई। जैसे ही पीडिता की मां की मौत हो गई तभी उसकी मां की दोस्त इस नाबालिग को अपने साथ ले गई। लेकिन महिला ने इसकी जानकारी पीडिता के पिता को भी नहीं दी। Read More ——बिसौली कोतवाल ने की विधायक से अभद्रता, बाद में माफी मांगी
इसके बाद अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से बेटी के ना मिलने की शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी और मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं. उन्होंने पीड़िता को भी बचाया गया।
आरोपी और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चैंकाने वाली वास्तविकता का पता चला. पिछले आठ महीने से 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था।
पुलिस ने 80 आरोपियों में से 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक हैं। एएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि, लड़की की उम्र और मजबूरी का फायदा उठाकर, कई गिरोहों में इस नाबालिग लड़की को बेचा गया। जहां उससे जबरन वैश्यावृति कराई गई। पुलिस को अभी भी कई आरोपियों की तलाश हैं जिनमें से एक आरोपी लंदन में है।

Read More ——जहांगीरपुरी: बुलडोजर ने जामा मस्जिद का गेट तोडा,सुप्रीम कोर्ट ने रोका

(Visited 677 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here