बिसौली में भाजपा से हरिओम पाराशरी का नाम लगभग तय

0
285
भ्रष्टाचार मुक्त पालिका

बिसौली में भाजपा से नगर पालिका के लिए हरिओम पाराशरी का नाम उम्मीदवार के रूप में लगभग तय माना जा रहा है। अब इसकी घोषणा तो आने वाली लिस्ट में ही हो पाएगी। लेकिन अभी तक अन्य उम्मीदवारों ने भी अपनी उम्मीद छोडी नहीं है।
यहां बता दें कि भाजपा में अपने उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। बदायूं जिले के अधिकांश नगर पालिका व नगर पंचायतों के टिकिट लगभग फायनल किए जा चुके हैं। जिनमें एक नगर पालिका बिसौली भी है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि बिसौली से हरिओम पाराशरी का नाम तय किया जा चुका है जिसकी घोषणा होना बाकी है। इस टिकिट के लिए कई दावेदार सामने थे। जिनमें सरिता वाष्र्णेय, सविता शर्मा, अशोक वाष्र्णेय, मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन थे। यह लोग लगातार टिकिट की लाइन में प्रयास कर रहे थे। जब टिकिट के लिए पेनल गया उसमें तीन नाम ही जिले को भेजे गए जिनमें सरिता वाष्र्णेय, अशोक वाष्र्णेय व सविता शर्मा का नाम भेजा गया। जबकि मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन का नाम पेनल में भी नहीं गया। जब पेनल में मोनू महाजन का नाम नहीं गया तब उन्होंने चुनाव लडने की घोषणा कर दी। इधर जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी का नाम पेनल में शामिल किया गया।

READ MORE ==बिसौली में डी पाॅल स्कूल प्रशासन की मनमानी खिलाफ अभिवावकों का धरना प्रदर्शन

इस नाम के शामिल होने के बाद अन्य सभी नाम बोने पड गए। अब सूत्रों का कहना है कि हरिओम पाराशरी का नाम अंतिम सूची में फाइनल हो गया है। पूरे राजनैतिक गलियारों में भी इस नाम की गूंज फैली हुई है। हांलाकि कोई भी भाजपा नेता स्पष्ट रूप से यह कहने को राजी नहीं है कि किसका टिकिट फायनल हुआ है। लेकिन इशारों में इस नाम पर आकर रूक जाते हैं। सोशल साईट फेसबुक पर भी इशारों इशारों में लोग हरीओम पाराशरी के नाम के फाइनल होने की चर्चा कर रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस नाम के लिए प्रदेश के बडे नेता ने सीधे ही हस्तक्षेप किया था। उनके हस्तक्षेप से ही यह नाम पेनल लिस्ट में पहले नंबर पर लिखा गया है। एक टिकिट के दावेदार ने बात होने पर बताया कि किसका नाम तय हुआ है यह तो लिस्ट आने के बाद ही पता चलेगा किसको टिकिट मिला है इस बारे में कुछ भी कह पाना सही नहीं है। इधर हरीओम पाराशरी का कहना है कि इस बारे में मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है। पार्टी जो भी आदेश करेगी स्वीकार होगा। अब टिकिट किसको मिला यह तो भाजपा की आने वाली सूची ही बताएगी।

READ MORE ==सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राईवर को पीटा, मुकदमा दर्ज

(Visited 726 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here