सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राईवर को पीटा, मुकदमा दर्ज

0
193
सपा जिलाध्यक्ष ने अपने

सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राईवर को उनकी मर्जी के हिसाब से गाडी नहीं रोकने पर बेसबाल के डण्डों से पीटा। उनके साथ एक विधानसभा अध्यक्ष व उनका लडका भी साथ था। ड्राईवर की तहरीर पर जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बरेली का है। यहां के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के ड्राईवर दिनेश सिंह ने आरोप लगाया है कि वह समाजवादी पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की गाडी का ड्राईवर है। वह लगभग छह महीने से सपा जिलाध्यक्ष की गाडी चला रहा है। घटना बुद्धवार देर रात की है। ड्राईवर दिनेश सिहं ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि बुद्धवार को वह गाडी चला रहा था। गाडी शिवचरन कश्यप, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगंवार, उनका लडका व एक अन्य व्यक्ति बीसलपुर चैराहा स्थित सपा मेयर पद प्रत्याशी संजीव सक्सेना के होटल पर जा रहे थे। चारों ही लोग शराब के नशे में धुत थे।

READ MORE ==बिसौली की छात्रा से रोडवेज बस चालक ने अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

इसी समय सेंट मारिया स्कूल के सामने जिलाध्यक्ष ने कार रोकने को कहा कार रूकते ही बेस बाल के डण्डे निकाल कर सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राइवर दिनेश सिंह को पीटने लगे। दिनेश सिंह का आरोप है कि आरोपी उसे पीटते रहे वह चीखता चिल्लाता रहा। चालक का कहना है कि आरोपी उसे पीटकर वहीं पडा छोडकर यह कहकर चले गए कि अगर पुलिस में कोई शिकायत की तो जान से मारा जाएगा। इसके बाद चालक ने थान कैंट पहुंचकर दिनेश ने तहरीर दी। कैंट पुलिस ने दिनेश सिंह की तहरीर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, उनके लडके व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडित बदायूं जनपद के थाना दातागंज के गांव गंडाह का रहने वाला है। इस संबंध में थाना कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इधर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने आरोपों से इंकार किया है उन्होंने कहा कि चालक शराब के नशे में था इसलिए साथ नहीं ले गए और डांट दिया था। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई थी।

READ MORE ==बिसौली नगर पालिका में हैट्रिक लगाऐंगे अबरार अहमद या फिर ?

(Visited 541 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here