बदायूं से कानपुर पुलिस ने लडकियों को बेचेने वाले गिरोह पकडा

0
118
बदायूं से कानपुर पुलिस

बदायूं से कानपुर पुलिस ने लडकियों को बेचने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से किशोरी बरामद करने के साथ ही आरेापी को भी गिरफ्तार किया गया है।
यहां बता दें कि एक युवती कानपुर के रायपुरवा से गायब हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने इस लडकी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह लडकी पुष्पा नाम की एक महिला को मिल गई। इसके साथ राजू नाम का इसका पति भी इसके साथ मिला हुआ है। इसके बाद इस महिला ने इस लडकी को कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया था। पुष्पा और राजू ने इस लडकी को जनपद बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी निवासी धनपाल को बेच दिया। इसके बाद धनपाल ने इस युवती को भकरोली निवासी गुड्डू को बेच दिया। इसने भी इस युवती को कुछ दिन अपने पास रखकर शाहजहांपुर की नई बस्ती भौली कीलापुर निवासी हरिदक्षसह की मदद से नत्थूलाल निवासी कल्लिया काजमपुर थाना कुंवरगांव को बेच दिया।

READ MORE ==बदायूं में किन्नरों ने युवक को बेहोश कर प्राईवेट पार्ट काटा

इस बीच सभी ने इस युवती के साथ अपने अपने समय में बलात्कार भी किया। पुलिस सूत्रों की बात करें तो कल्लिया काजमपुर निवासी नत्थूलाल ने अपने मूक वघिर पुत्र की पत्नी बनाने के लिए 70000 रू में इस युवती को खरीदा था। इस खरीद फरोक्त का पूरा एक गिरोह है इस गिरोह के सभी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर इस युवती को सबसे पहले अपने कब्जे में लेने वाले पुष्पा व राजू अपना गलत नाम बताकर घर से नाराज होकर निकलीं युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। पुष्पा का असली नाम चांदनी एवं राजू का असली नाम इकबाल है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह गिरोह छह से अधिक लडकियों को अपना शिकार बना चुका है। इस गिरोह के सदस्य 25 से 70000 रू तक में ऐसी युवतियों को बेचते हैं।
कैसे बरामद हुई युवती
हुआ यूं कि युवती एक दिन बाजार से सब्जी लेने गई थी। इस युवती ने एक दिन सब्जी वाले का फोन लेकर अपने घर फोन किया था कि वह यहां फंसी हुई है। पुलिस ने सबसे पहले सब्जी बेचने वाले को पकडा था। सब्जी बेचने वाले की निशानदेही पर युवती बरामद हो गई एवं पुलिस नत्थूलाल को पकडकर अपने साथ ले गई।

READ MORE ==फ्लाइट में महिला पर मूतने वाला मिश्रा गिरफ्तार

(Visited 322 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here