बदायूं अनारक्षित व बिसौली नगरपालिका पिछडा वर्ग को आरक्षित, दावेदारों में कहीं खुशी कहीं गम

0
225
पालिका बदायूं महिला को

बदायूं अनारक्षित व बिसौली नगरपालिका पिछडा वर्ग को आरक्षित की गई है। जिस कारण से कई दावेदारों के चेहरे उतर गए हैं तो कई दावेदारों के चेहरों पर खुशी छा गई है। इन दावेदारों में सर्वाधिक भाजपा के दावेदार हैं।
यहां बता दें कि निकाय चुनावों के लिए प्रतीक्षारत आरक्षण की सूची सोमवार शाम को जारी कर दी गई। इस सूची के अनुसार बदायूं अनारक्षित नगर पालिका व बिसौली नगर पालिका अन्य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। जबकि नगर पालिका परिषद उझानी महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं दातागंज, सहसवान व ककराला नगर पालिकाओं को अनारक्षित रखा गया है। नगर पंचायतों की बात की जाए तो नगर पंचायत मुडिया व रूदायन को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है जबकि फैजगंज बेहटा व कछला व उसांवा व बजीरगंज पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित है

READ MORE ==धर्मपरिवर्तन कर निखत से नायरा बन प्रदीप से शादी करने वाली लडकी का दोबारा निकाह

नगर पंचायत सखानूं के लिए महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं सैदपुर, इस्लामनगर नगर, गुलडिया, उसहैत, दहगवां व अलापुर नगर पंचायतों के लिए अनारक्षित रखा गया है। इस आरक्षण सूची जारी होने से कई जगह दावेदार बदल गए। जहां सामान्य वर्ग के लोग अपने चुनाव के लिए प्रयासर कर रहे थे। उनकी यहां की सीट के आरक्षित हो जाने के कारण उन सबके चेहरे उतर गए हैं। बिसौली के अध्यक्ष पद की दावेदारी की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के सर्वाधिक दावेदार चुनाव के लिए अपना दावा ठोंक रहे थे। समान्य वर्ग के आधा दर्जन से अधिक दावेदार थे। बिसौली सीट अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षित हो जाने के कारण इन दावेदारों के चेहरे फीके पड गए हैं। जबकि जो अन्य पिछडा वर्ग के दावेदार चुनाव के लिए जोर लगा रहे थे उनके चेहरे पर चमक आ गई है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि यह ताज किसको नसीब होगा।

READ MORE ==नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटा, मौत

(Visited 448 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here