नगमा ने अरूण से शादी क्या रचाई कि उसे भाई ने थाने में ही गोली मारी जिससे नगमा बाल बाल बच गई। भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने का माहौल ऐसा हो गया था जैसे कि थाने में फिल्म की शूटिंग चल रही हो।
यहां बता दें कि मामला बिहार के सीवान जिले का है। यहां की रहने वाली नगमा अपने गांव के ही अरूण राम से प्यार करती थी। जब उसके प्यार को घर वालों ने रोक दिया। तब वह छटपटा उठी। नगमा व अरूण दोनों एक दूसरे के लिए पागल हो गए। जब दोनों को लगा कि घर परिवार वाले उनकी शादी को सहमत नहीं होंगे तब एक दिन दोनों ही अपने घर से भाग गए। इसके बाद नगमा ने अपने प्रेमी अरूण राम के साथ एक मंदिर में शादी कर ली। लेकिन नगमा व अरूण के गायब होने के कारण नगमा के परिवार वालों ने अरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
READ MORE ==बदायूं में एक हजार रू के लिए अधेड की पीट पीटकर हत्या
अपहरण का मुकदमा होने के कारण पुलिस ने दोनों पकडने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस के प्रयास सफल हुए पुलिस ने नगमा व अरूण राम को पकड लिया। इसके बाद नगमा अरूण को किसी कीमत भी छोडने को राजी नहीं थी। थाने में यह वार्ता चल ही रही थी कि नगमा के भाई सरताज ने तमंचा निकाल कर फायर किया लेकिन गोली नगमा के नहीं लगी। इस कारण से नगमा बाल बाल बच गई। पुलिस ने सरताज को मौके से ही पकड लिया। इस घटना से पूरा थाना फिल्मिस्तान की शूटिंग जैसा हो गया। अफरा तफरी के इस माहौल के कारण पुलिस ने लडकी को मेडीकल जांच के लिए भेज दिया। लडकी के बयान व मेडीकल जांच के बाद ही कोई अग्रिम कारवाई की जाएगी। इस बारे में सराय ओपी थाने के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लडकी की बरामदगी कर ली गई है। उसे मेडीकल के लिए भेजा गया है।
READ MORE ==बिसौली भाजपा नगर मंत्री का लट्ठबाजी करते वीडियो वायरल