मैनपुरी सीट से डिंपल यादव होंगी सपा की प्रत्याशी

0
222
मैनपुरी सीट से डिंपल यादव

मुलायम सिंह के निधन पर खाली हुई मैनपुरी सीट से डिंपल यादव लोकसभा प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यालय ज्ञाप के जरिये यह सूचना जारी की है।
यहां बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। इस कारण से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। यह सीट समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट बनी हुई है। जिस दिन से मुलायम सिंह यादव इस सीट पर चुनाव लडे हैं उस दिन से आज तक सपा इस सीट से चुनाव नहीं हारी है। इधर भाजपा भी सपा का यह गढ भेदने के लिए पूरी ताकत से अपने आप को तैयार कर रही है। इस सीट को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी सक्रिय हैं। शिवपाल यादव क्या कदम उठाऐंगे इस ओर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पूरा मीडिया भी समाजवादी पार्टी की इस सीट को लेकर लगातार नजरें गडाए हुए है। इधर मैनपुरी सीट से डिंपल यादव के टिकिट की घोषणा से सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई है। समाजवादी पार्टी के मैनपुरी जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने इस घोषणा स्वागत करते हुए कहा है कि डिंपल यादव बडे बहुमत से चुनाव जीतेंगी।

READ More ==ककोडा मेला में जुआरियों में हार जीत को लेकर मारपीट

(Visited 254 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here