नौवीं का छात्र स्कूल से लौटते समय रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है। काफी ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिला तब मां ने थाना बिसौली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।
मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना व कस्बा बिसौली का है। यहां के बदायूं रोड पर फार्मट्रेक की एजेंसी के पास रहने वाला 14 वर्षीय हर्षित सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का नौवीं का छात्र है। आज स्कूल में अतिरिक्त कक्षा लगी थी। इसलिए हर्षित स्कूल गया था। साढे दस बजे क्लास खत्म होने के बाद स्कूल की छुट्टी हो गई। इसके बाद हर्षित अपने एक क्लास मेट की साईकिल पर बैठकर ईदगाह रोड की तरफ आया है। जबकि हर्षित को अपने घर जाने के लिए इसके विपरीत दिशा में जाना चाहिए था। हर्षित के क्लासमेट का कहना है कि हर्षित ने उससे एक कोठी के बारे में पूंछा था। इसके बाद छात्र अपने गांव को चला गया था।
READ MORE ==आनर किलिंग: प्रेमी और प्रेमिका का गला काटकर थाने पहुंचा भाई
इसके बाद हर्षित कहां गया था। इसकी जानकारी होने से छात्र ने इंकार किया है। हर्षित का अपने घर के विपरीत दिशा की ओर जाना बेहद ही चिंता जनक है। हर्षित के पिता दीपक सिंह रूडकी में रहकर एक प्राईवेट नौकरी करते हैं। मां गीता घर पर रहती हैं। शाम तक हर्षित के घर नहीं आने से गीता का रो रोकर बुरा हाल है। लापता छात्र के मामा ने बताया कि बच्चा बेहद ही सीधा साधा है। उनके परिवार की किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। लापता छात्र की मां गीता ने हर्षित के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने जानकारी करने के लिए अपनी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आस पास के थानों को हर्षित का फोटो भेजकर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की है।
READ MORE ==रिश्वत लेने में योगी ने डिप्टी एसपी को बना दिया दरोगा