महिला सिपाही को पीटने वाली महिलाओं को पुलिस ने दौडा दौडाकर पीटा

0
265
महिला सिपाही को पीटने

महिला सिपाही को पीटने वाली महिलाओं को पुलिस ने दौडा दौडाकर पीटा है। पुलिस ने महिलाओं पर पत्थर भी मारे हैं। जिससे आधा दर्जन से अधिक महिलाऐं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में भी लिया है।
पूरा मामला यूपी के जनपद अंबेडकर नगर के थाना जलालपुर के वाजिदपुर मोड का है। यहां के हाथी मंदिर के सामने डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शनिवार को उस पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने प्रतिमा की साफ सफाई कराते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देष पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अंबेडकर पार्क की चार दीवारी कराने का निर्णय लिया गया। जेसीबी ने आकर अंबेडकर पार्क की चारदीवारी की बुनियाद खोदनी शुरू की। इसी समय बडी संख्या में महिला व पुरूष यहां पर एकत्र हो गए। इन लोगों ने अकबरपुर जलालपुर मार्ग जाम कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि अंबेडकर पार्क को कम जमीन दी जा रही है।

READ MORE ==बिसौली: नौवीं का छात्र स्कूल से लौटते समय लापता

घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल संत कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर वहां से हटाकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाऐं आरोपियों को पकड कर जेल भेजने पर डटी हुई थीं। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क को और अधिक जमीन देने की बात कह रही थीं। इसी समय मार्ग से निकलने का प्रयास कर रहे एक युवक की प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पिटाई कर दी। महिला सिपाही प्रीति सिंह ने इसका विरोध किया तब महिलाओं ने महिला सिपाही प्रीति सिंह ने पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजीं। इससे आधा दर्जन से अधिक महिलाऐं घायल हो गईं। इसी समय कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। इससे तहसीलदार की जीप के सभी शीशे टूट गए। इसके साथ ही तहसीलदार का ड्राईवर भी घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी किसी के द्वारा बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस इन महिलाओं को दौडा दौडाकर बुरी तरह से पीट रही है। इसके साथ ही पुलिस पथराव करती भी दिखाई दे रही है। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मामला शांत हुआ तब पुलिस ने महिला सिपाही को पीटने वाली चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। कोतवाल जलाल पुर ने महिला सिपाही की पिटाई से इंकार करते हुए अभद्रता की बात स्वीकार की है।

READ MORE ==आनर किलिंग: प्रेमी और प्रेमिका का गला काटकर थाने पहुंचा भाई

(Visited 680 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here