प्रेमी से मिलने से रोका तो पति का प्राईवेट पार्ट काटा

0
193
प्राईवेट पार्ट काटा

एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने पति को कई दिन तक बंद करके रखा इसके बाद पति का प्राईवेट पार्ट काटा। पति को उसके घर वालों ने जैसे तैसे बंधन से छुडाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना यूपी के जिला बागपत के थाना व कस्बा बडौत के गुराना रोड की है। यहां के एक समुदाय विशेष का एक व्यक्ति का लगभग चार साल पहले निकाह हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही पत्नी अपने पति को परेशान करने लगी थी। वह पति को अत्यधिक टार्चर करती थी। इसका कारण था पत्नी एक आदमी के साथ प्यार करने लगी थी। पति व उसके परिजनों को पत्नी के प्रेमी का घर पर आना जाना अच्छा नहीं लगता था।

READ MORE ==एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट

इस कारण से पत्नी ने पति के परिजनों से अलग रहने का निर्णय लिया। वह पति के साथ अलग घर में रहने लगी थी। इसी समय पत्नी का प्रेमी लगातार घर में आने जाने लगा। एक दिन पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। तब पति ने पत्नी से नाराजगी जताई। तब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को अपने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद प्रेमी व पत्नी मिलकर पति को लगातार यातनाऐ ंदेने लगे। पति बुरी तरह से चीखता था। लेकिन दोनों में से किसी को भी तरस नहीं आया। एक दिन पति ने जब प्रेमी के साथ पत्नी के आपत्तिजनक संबंधों पर विरोध किया। तब पत्नी ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे नामर्द बना दूंगी। लेकिन पति जब नहीं माना तब पत्नी व प्रेमी ने मिलकर पति का प्राईवेट पार्ट प्राईवेट पार्ट काटा डाला। जिससे पति बहुत ही चीखा चिल्लाया तब पति के परिवार वाले आ गए। पत्नी व प्रेमी दोनों ही घर से भाग गए। इसके बाद पति को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

READ MORE ==पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाडी, 17 नामजद

(Visited 542 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here