अजीव लव स्टोरी इस समय चर्चा में आई है पहले दोनों की फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई। फिर यह जान पहचान प्यार में बदल गई। लव स्टोरी मे जब ट्विस्ट आया तब थाने में निकाह हुआ और दोनों एक दूसरे के हो गए।
मामला यूपी के जनपद बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली का है। यहां के रहने वाले एक लडके आरिफ की फेसबुक पर ही अलीगढ की रहने वाली मुस्कान से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे की पोस्ट को लाइक व शेयर करने लगे। फिर दोनों की दोस्ती आगे बढी। तब दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए। अब दोनों में बात चीत भी होने लगी। बात चीत धीरे धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई। इसी गहरी दोस्ती में दोनों शादी की बात की। फिर दोनों ने साथ जीने मरने का निर्णय कर लिया।
READ MORE ===शादी का झांसा देकर पुलिस इंस्पेक्टर ने किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज, सस्पेंड
लेकिन आरिफ मुस्कान से निकाह को लगातार टाल रहा था। मुस्कान को आरिफ का शादी के लिए टाल मटोल करना पसंद नहीं आ रहा था। इसी कारण से एक दिन मुस्कान ने स्वयं ही कठोर निर्णय ले लिया। मुस्कान अपना सामान बांध कर जहांगीराबाद कोतवाली आ गयी। मुस्कान ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को पूरी बात बताई। कोतवाल ने मुस्कान से उसकी आयु की जानकारी ली तब उसने स्वंय को बालिग बताया। कोतवाल ने आरिफ को फोन कर कोतवाली बुलवा लिया। कोतवाली में आरिफ ने भी मुस्कान की बात की पुष्टि की। तब कोतवाल नीरज कुमार ने मुस्कान के शादी के प्रस्ताव की बात की तो आरिफ भी मान गया। इसके बाद कोतवाल ने दोनों के माता पिता को भी बुलवा लिया। दोनों के माता पिता की मौजूदगी में कोतवाल ने कोतवाली में ही दोनों का निकाह भी पढवा दिया। इसके बाद खुशी खुशी दोनों ही परिवारों ने मिठाई बांट कर निकाह की खुशी का इजहार किया। इस शादी के थाने में मौजूद सभी पुलिस वाले गवाह रहे। इस प्रकार अजीव लव स्टोरी का सुखद अंत हो गया। कोतवाल नीरज कुमार ने दोनों को शादी की बधाई व आशीर्वाद दिया।
READ MORE ===37 साल के लडके ने किया 70 साल की बुढिया से निकाह, हनीमून …..